फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   unnao bjp mla kuldeep singh case

भाजपा विधायक कुलदीप पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा हत्या के प्रयास में दोषी करार

Sat, 29 Jun 2019 06:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 29 Jun 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
unnao bjp mla kuldeep singh case
भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशाेरी - फोटो : amar ujala
उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशाेरी के चाचा पर हत्या के प्रयास का मामला विचाराधीन था। न्यायालय ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में आरोपी किशोरी के चाचा को शनिवार को दोषी करार दिया। सजा के लिए 2 जुलाई को सुनवाई होगी। वहीं आरोपी चाचा के वकील अब उच्च न्यायालय में अपील करने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन


वर्ष 2000 मेें जून महीने में ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान विधायक कुलदीप सेंगर के भाई अतुल सेंगर ने किशोरी के पिता व दोनों चाचा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा माखी थाने में दर्ज कराया था। मुकदमे में न्यायालय ने दो किशोरी के पिता व छोटे चाचा (अब मृतक) को दोष मुक्त कर दिया था जबकि चाचा फरार चल रहा था। न्यायालय ने आरोपी चाचा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।
विज्ञापन


 

वर्ष 2000 में पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा विधायक के भाई ने किशोरी के चाचा पर दर्ज कराई थी रिपोर्ट

unnao bjp mla kuldeep singh case
बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
इस पर 14 साल बाद नवंबर 2018 में तत्कालीन एसपी हरीश कुमार के निर्देश पर तत्कालीन माखी थाना एसओ दिनेश चंद्र मिश्रा ने चाचा को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। मौजूद समय में चाचा रायबरेली जेल में बंद है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे किशोरी के चाचा को रायबरेली पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची।

फास्ट्र ट्रैक कोर्ट प्रथम के न्यायाधीश प्रहलाद टंडन के न्यायालय में दोनों पक्षों की बहस में अभियोजन की ओर से एडीजीसी रामजीवन यादव, अवधेश सिंह, राजेश त्रिपाठी व हरीश अवस्थी वहीं बचाव पक्ष से अजेंद्र अवस्थी, अशोक द्विवेदी व महेंद्र सिंह ने बहस की। दोनों पक्षों की बहस और दलील सुनने के बाद न्यायाधीश ने किशोरी के चाचा को दोषी करार दिया है।

न्यायाधीश ने सजा की अवधि तय करने के लिए दो जुलाई की तिथि तय की है। बचाव पक्ष के वकील अजेंद्र अवस्थी ने बताया कि न्यायालय के निर्णय के विरुद्ध अब उच्च न्यायालय में अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed