फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Accident: Uncontrollable car collided with divider, nephew killed, five injured

Unnao Accident: बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, भतीजे की मौत, पांच लोग घायल

Mon, 29 Aug 2022 01:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 29 Aug 2022 01:27 PM IST
सार

उन्नाव जिले में भीषण सड़का हदसा हुआ। जिसमें कार सवार एक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Unnao Accident: Uncontrollable car collided with divider, nephew killed, five injured
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर गौरिया कला गांव के पास पीछे से आ रही कार के ओवरटेक करने से आगे चल रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे भतीजे की मौत हो गई। जबकि चाचा-भतीजे व चचेरे भाई सहित पांच लोग घायल हो गए। यूपीडा की रेस्क्यू टीम व पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


हालत गंभीर देखते हुए घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बिहार प्रांत के जिला छपरा के थाना सोनपुर के गांव मियाबाग निवासी इरशाद (36) पुत्र मो. जमीर, मां साबरा बेगम (55), बेटी सोनी (12), बेटा लुम्मन (13) व भतीजे तौहीद उर्फ फैजान (22) के साथ 12 अगस्त को बिहार से देहरादून घूमने निकले थे। अलग-अलग स्थानों पर घूमते हुए 28 अगस्त को दिल्ली आए। लाल किला देखने के बाद शाम करीब तीन बजे आगरा ताजमहल देखने पहुंचे। वहां से शाम सात बजे बिहार के लिए रवाना हुए। कार तौहीद चला रहा था।

विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गौरिया कला गांव के पास रात करीब एक बजे पीछे से आ रही कार ने दाहिने की जगह बाईं ओर से ओवरटेक किया। इससे तौहीद की कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। घटना में कार सवार सभी लोग घायल हो गए।

यूपीडा की रेस्क्यू टीम पुलिस की मदद से घायलों को बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र लाई। डॉक्टर ने तौहीद को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी का इलाज चल रहा है। मृतक के चाचा इरशाद ने बताया कि वह बिहार में टायर खरीद फरोख्त का व्यापार करता था। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की जानकारी घर पहुंचते ही मां सीमा बेगम व अन्य परिजन बेहाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed