फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao accident, School van overturns on Lucknow Kanpur highway, one student dead, seven seriously injured

उन्नाव में दर्दनाक हादसा: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर पलटी स्कूल वैन, एक छात्र की मौत...14 बाल-बाल बचे

Thu, 07 Mar 2024 10:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 07 Mar 2024 10:21 AM IST
सार

Unnao News: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर स्कूल वैन पलट गई। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल छात्रों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Unnao accident, School van overturns on Lucknow Kanpur highway, one student dead, seven seriously injured
unnao school van accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर आशाखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में नर्सरी कक्षा के बच्चे की मौत हो गई, जबकि अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना के समय वैन में 15 बच्चे सवार थे।

विज्ञापन

सोहरामऊ स्थित श्रीराममूर्ति स्मारक विद्यालय के 15 छात्रों को लेकर गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वैन छात्रों को लेकर स्कूल जा रही थी। वैन सोहरामऊ थाना क्षेत्र के भजनखेड़ा निवासी रामसिंह चल रहा था। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर आशाखेड़ा से पहले वैन अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन

घटना में अजगैन कोतवाली के गांव मिश्रीगंज निवासी वीरेंद्र रावत का नर्सरी में पढ़ने वाले बेटे सक्षम उर्फ रुद्रप्रताप (5) की मौत हो गई। घटना के बाद चीखपुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से अन्य बच्चों को वैन से बाहर निकाल गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस गंभीर घायल बच्चे रुद्रप्रताप को एम्बुलेंस से सीएचसी लाई।

विज्ञापन
विज्ञापन



वैन में सवार अन्य 14 बच्चे सुरक्षित
डॉक्टर के मृत घोषित करने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सोहरामऊ थानाध्यक्ष कमल दुबे ने बताया कि जो वैन पलटी है, वह भजनखेड़ा निवासी श्यामलाल के नाम से पंजीकृत है। वैन में सवार अन्य 14 बच्चे सुरक्षित हैं। उनके परिजन उन्हें साथ लेकर चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed