फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao accident: President, PM, CM and other leaders expressed condolences

उन्नाव हादसा: राष्ट्रपति, पीएम, सीएम ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार देने की घोषणा

Wed, 10 Jul 2024 11:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Jul 2024 11:34 PM IST
सार

उन्नाव हादसे के बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। पीएम ने मृतकों के परिजनों को दो लाख व घायलों को 50 हजार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Unnao accident: President, PM, CM and other leaders expressed condolences
उन्नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक्सप्रेस-वे पर 18 यात्रियों की मौत और 23 के घायल होने की घटना में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्सप्रेसवे पर हुई घटना को दुखद बताया। उन्होंने मृतकों के परिवार को संवेदना और घायलों के स्वस्थ लाभ के कामना की बात कही है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्नाव में हुई सड़क दुर्घटना पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और घायलों को शीघ्र स्वस्थ लाभ प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी घटना में दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से आत्माओं की शांति की प्रार्थना की है। सांसद साक्षी महाराज ने भी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती घायल यात्रियों से जिलाध्यक्ष भाजपा अवधेश कटियार, विधायक सदर पंकज गुप्ता, विधायक बांगरमऊ श्रीकांत कटियार आदि ने मिलकर उनका हालचाल जाना। वहीं पोस्टमार्टम हाउस जाकर शवों का जल्द पोस्टमार्टम कराकर उनके परिवारों तक पार्थिव शरीर पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि एक्सप्रेसवे पर विशेष पार्किंग जोन की व्यवस्था है। उसके बाद भी वाहन बीच रास्ते में कैसे खड़ा था। सीसीटीवी होने के बाद वाहन की निगरानी में चूक कैसे हुई। क्या कैमरे काम नहीं कर रहे थे। हाईवे पुलिस कहां थी। नियमित पेट्रोलिंग भी हो रही कि नहीं। हादसे के बाद हाईवे एंबुलेंस सर्विस कितनी देर में पहुंची और हताहतों के संबंध में उसकी भूमिका क्या रही। गाड़ी खराब होने के कारण खड़ी थी तो उसे टोइंग सहायता क्यों नहीं पहुंची। आरोप लगाया कि एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन करोड़ों रुपये लिए जाते हैं। वह पैसा एक्सप्रेसवे के व्यवस्थापन और प्रबंधन में न लगकर क्या कहीं और जा रहा है।

 
विज्ञापन

हादसे के बाद लगा दो किलोमीटर जाम
एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी के पास हुई घटना के बाद आगरा की तरफ जाने वाली लेन पर जाम लग गया। देखते ही देखते जाम दो किलोमीटर तक पहुंच गया। जाम और लोगों को बेहाल देख यूपीडा कर्मियों ने डिवाइडर के लिए रखे कंक्रीट बोल्डरों को हटवा कर यातायात शुरू कराया। धीरे-धीरे वाहन निकलने लगे और डेढ़ घंटे बाद यातायात पूरी तरह से सामान्य हो पाया।

 

घायलों के उपचार में नहीं होनी चाहिए लापरवाही: एडी
लखनऊ मंडल के स्वास्थ्य सहायक निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता दोपहर दो बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। यहां हादसे में घायल मरीजों को देखा और उनके परिजनों को बेहतर इलाज का भरोसा दिया। इसके बाद पैरामेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों को इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के और विशेष निगरानी में इलाज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा इलाज के लिए दवाएं सहित अन्य सामग्री तत्काल उपलब्ध कराने की बात कही। इस दौरान सीएमओ डॉ.सत्यप्रकाश, जिला पुरुष अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. विवेक गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed