फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Accident: Car overturns on expressway, two Died, five injured

Unnao Accident: एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से पलटी कार, दो की मौत, पांच घायल

Mon, 03 Oct 2022 12:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Oct 2022 12:17 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Unnao Accident: Car overturns on expressway, two Died, five injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर औरास थाना क्षेत्र के लोधाटीकुर गांव के पास टायर फटने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 28 वर्षीय युवती और छह साल की मासूम की मौत हो गई। साथ ही दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को औरास सीएचसी से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जनपद अमेठी के थाना मुसाफिर खाना के पुलेरूसई गांव निवासी रामहेत (60) दिल्ली में परिवार सहित रहते हैं। कुछ दिन पहले वह पत्नी रामदेवी (55), बेटे मुकेश कुमार (38), बेटे की पत्नी रीता (35), पौत्र नितिन (14), पौत्री आद्या (60, बेटी स्वेता (28) और नाती जितिन (6) के साथ अपने भाई के सगाई कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।  
विज्ञापन


सोमवार सुबह 7 बजे वह एक्सप्रेस-वे के रास्ते कार से दिल्ली जा रहे थे। औरास थाना क्षेत्र के लोधाटीकुर गांव के पास कार का टायर फट गया। जिससे कार चला रहा मुकेश नियंत्रण नहीं रख पाया और कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। हादसे में रामहेत की बेटी स्वेता (28) और पौत्री आद्या (6) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पत्नी रामदेवी, बेटा मुकेश, बहू रीता, पौत्र नितिन और नाती जितिन घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे औरास थानाध्यक्ष ने घायलों को एम्बुलेंस से औरास सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने स्वेता और आद्या को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पांचों घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed