फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Accident Bolero and Dumper Collide Violently Three Dead  Including Child Seven in Critical Condition

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो और डंपर की जोरदार भिड़ंत, मां-बेटी सहित छह की मौत, पांच घायल

Wed, 29 Apr 2026 05:04 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 29 Apr 2026 05:04 PM IST
सार

Unnao Road Accident News: बिहार थाना क्षेत्र में बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहे बोलेरो सवार श्रद्धालुओं को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद डंपर और बोलेरो दोनों सड़क किनारे गड्ढे में पलट गए।

विज्ञापन
Unnao Accident Bolero and Dumper Collide Violently Three Dead  Including Child Seven in Critical Condition
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर कीरतपुर गांव के पास खरहीपुल के अंधे मोड़ में तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक किया, सामने से डंपर आता देख चालक ने ब्रेक लगाई, तभी पीछे वाले डंपर ने बोलेरो में टक्कर मार दी। इससे बोलेरो आगे वाले डंपर में टकराने के बाद सड़क किनारे पलट गई। पीछे वाले डंपर के चालक ने भी आगे वाला डंपर देख ब्रेक लगाने का प्रयास किया तो वह बोलेरो पर पलट गया।

विज्ञापन


हादसे में मां-बेटी, जेठानी, भतीजी सहित छह की मौत हो गई। हादसे में दंपती, उनका तीन साल का बेटा सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने कटर की मदद से बोलेरो पर पलटे डंपर के कुछ हिस्सों को कटवाकर घायलों को निकाला और स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से एक की हालत गंभीर होने पर कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मौरावां थानाक्षेत्र के पठई गांव निवासी सूरज सिंह(38) के तीन साल के बेटे शुभ का बुधवार को मुंडन संस्कार था। सूरज के पिता नरेंद्र सिंह ने बताया कि बक्सर स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर में मुंडन होना था, इसलिए सुबह 5:30 बजे ही पड़ोसी रामधनी यादव की बोलेरो से सभी मुंडन संस्कार कराने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जोरदार टक्कर से उड़े बोलेरो के परखच्चे
नरेंद्र के मुताबिक बोलेरो में उनकी पत्नी गीता(50), बेटा सूरज, उसकी पत्नी मांसी उर्फ भारती (32), पौत्र शुभ, बेटी सुनीता (35) पत्नी दुर्गेश सिंह उसकी बेटी गौरी(12) निवासी शीर्ष थाना निगोहा लखनऊ, नरेंद्र की भाभी बिटान (52) पत्नी गुलाब सिंह, बिटान की बेटी बिहार थानाक्षेत्र के मलौना निवासी ज्योति (33) पत्नी गुलाब सिंह, पड़ोसी अर्चना (52) पत्नी राजू बाजपेई बैठे थे। गाड़ी रामधनी (50) चला रहे थे। मंदिर पहुंचने के बाद सभी ने गंगा में स्नान किया, फिर मुंडन कराया गया। सुबह करीब 9:30 बजे मुंडन कराकर सभी गाड़ी से घर लौट रहे थे। सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर कीरतपुर गांव के पास खरहीपुल के अंधे मोड़ में तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक किया तो सामने भी डंपर देख चालक ने ब्रेक लगाई, तभी पीछे वाला डंपर बोलेरो में भिड़ा और बोलेरो आगे वाले डंपर में टकराने के बाद पलट गई। सामने से दूसरा डंपर देख टक्कर मारने वाले डंपर के चालक ने ब्रेक लगाई तो वह भी अनियंत्रित होकर उसी बोलेरो पर पलट गया। हादसे के बाद दोनों डंपरों के चालक मौके से भाग निकले। आसपास लोगों की भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी। सीओ मधुपनाथ मिश्र और एसओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

बोलेरो पर डंपर पड़ा होने से उसमें दबे लोगों को निकलता न देख कटर वाले को बुलवाया, कटर से डंपर और बोलेरो का कुछ हिस्सा काटकर सभी को गाड़ियों से बाहर निकालकर स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। डॉक्टर ने गीता, सुनीता, बिटान, ज्योति को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल लाने तक अर्चना और रामधनी की भी मौत हो गई। घायलों में सूरज, उनकी पत्नी मांसी उर्फ भारती, बेटे शुभ के साथ भांजी गौरी, भांजे आनंद का इलाज हुआ। सूरज की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

 



बिहार थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि अंधा मोड़ और ओवर स्पीड घटना का कारण बना। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed