फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: A fire broke out in the car of the groom who was going to leave the bride in Shuklaganj, saved life by jumping

उन्नाव: शुक्लागंज में दुल्हन को विदा करा कर ले जा रहे दूल्हे की कार में लगी आग, कूद कर बचाई जान

Thu, 10 Dec 2020 04:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 10 Dec 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
Unnao: A fire broke out in the car of the groom who was going to leave the bride in Shuklaganj, saved life by jumping
कार में लगी आग बुझाते हुए - फोटो : amar ujala
उन्नाव में शुक्लागंज कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के सहजनी रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार दोपहर एक कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कार में सवार दूल्हा दुल्हन समेत चार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। किसी प्रकार से कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन


देवारा कला निवासी प्रेम शंकर वर्मा की पुत्री अर्चना का विवाह 9 दिसंबर बुधवार को संपन्न हुआ। गुरुवार को विदाई कार्यक्रम के चलते अर्चना अपने पति राजेंद्र पुत्र राकेश के साथ कार से ससुराल को जा रही थी।
विज्ञापन


अचानक साहजनी रेलवे क्रॉसिंग के निकट कार में शॉर्ट सर्किट होने से इंजन में आग लग गई। कार के बोनट से धुआं उठते देख चालक ने कार वहीं खड़ी कर दी सभी कार से कूदकर बाहर हुए कार का आगे का हिस्सा धू-धू कर जलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच पीछे से आ रही कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में लगी आग को पानी डालकर बुझाया घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कोतवाली गंगा घाट प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है दूल्हा-दुल्हन चालक के अलावा एक अन्य युवक आगे की सीट पर बैठा था सभी सुरक्षित है इंजन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed