फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unknown vehicle hits bike rider in Kanpur, soldier dies after falling from flyover

Kanpur News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, फ्लाई ओवर से नीचे गिरकर सिपाही की मौत

Fri, 12 Aug 2022 11:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 12 Aug 2022 11:03 AM IST
सार

सफीपुर के पास फ्लाई ओवर पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे सिपाही की मौत हो गई। मृतक उन्नाव पुलिस लाइन में तैनात था, जो रक्षाबंधन में अपने घर जा रहा था।  

विज्ञापन
Unknown vehicle hits bike rider in Kanpur, soldier dies after falling from flyover
कांशीराम अस्पताल में रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी फ्लाई ओवर पर सफीपुर के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सिपाही को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी, कि सिपाही फ्लाई ओवर से नीचे आ गिरा। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही कांशीराम अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

कानपुर देहात के शिवली थानाक्षेत्र के मैथी गांव निवासी सुशील कुमार (35) 2011 बैच के सिपाही थे। वह उन्नाव रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात थे। शुक्रवार सुबह वह रक्षाबंधन के त्यौहार के चलते वापस अपने घर बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान फ्लाई ओवर पर सफीपुर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह बाइक से उछलकर नीचे गिर गए। इससे उनके सिर पर चोट आ गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सुशील कुमार को कांशीराम अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चकेरी थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि वाहन की टक्कर से सिपाही पुल से नीचे गिर गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतक सिपाही के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बता दें कि मृतक सिपाही कानपुर देहात के रूरा अलियापुर का रहना वाला था। उसकी पत्नी अर्चना, दो बच्चें रुद्राक्ष (6) और कृष्णा (3) हैं। वहीं, मृतक का एक छोटा भाई अजीत राज कानपुर देहात के माखी में पुलिस डायल 112 में तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed