फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Unknown vehicle hit the bike in Hardoi, one died and the other was in critical condition

हरदोई में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Fri, 28 Oct 2022 03:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Oct 2022 03:26 PM IST
सार

मल्लावां थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि एक की गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों डीजल लेने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Unknown vehicle hit the bike in Hardoi, one died and the other was in critical condition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र में डीजल लेने जा रहे बाइक सवारों को राघौपुर रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक  की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव हरैया साहिमपुर के मजरा निवासी मढ़िया निवासी हेमकुमार उर्फ जेपिन (30) पुत्र दयाराम खेती बाड़ी करते है। गुरुवार की रात करीब नौ बजे अपने भतीजे हिमांशु पाल (17) पुत्र छोटक्के के साथ बाइक से डीजल लेने मल्लावां जा रहे थे।
विज्ञापन

मल्लावां राघौपुर रोड पर ग्राम नारायनमऊ के पास स्थित पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उनकी टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए  होने के कारण बाइक चला रहे हेमकुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार भतीजा हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर घायल हिमांशु को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक डॉ. दिव्यांशु चंद्रा ने उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा। बता दें कि मृतक के दो बच्चे है। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed