फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Unknown dumper trampled father and son in Chitrakoot, accident happened while parikrama, both died

चित्रकूट सड़क हादसा: पिता-पुत्र को अज्ञात डंपर ने रौंदा, परिक्रमा करते समय हुआ हादसा, दोनों की मौत

Sun, 25 Jun 2023 12:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 25 Jun 2023 12:44 PM IST
सार

Chitrakoot Accident: पहाड़ी थाना क्षेत्र में परिक्रमा कर रहे पिता-पुत्र को अज्ञात डंपर ने कुचल डाला। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Unknown dumper trampled father and son in Chitrakoot, accident happened while parikrama, both died
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां मन्नत पूरी होने पर लेटी परिक्रमा करते हुए अपने गांव जा रहे पिता-पुत्र को अज्ञात डंपर ने रौंद डाला। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बेटे ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ी थाना अंतर्गत सकरौली गांव में ब्रजलाल (55) अपने पुत्र बाबूलाल (25) के साथ अपने गांव अनीपुर मजरा हरदौली मन्नत पूरी होने पर कुल देवता की परिक्रमा लगाकर जा रहा था। इस दौरान दोनों बकटा पेट्रोल पंप के पास लगभग दो बजे रात को पहुंचे थे।
विज्ञापन

तभी अज्ञात डंपर परिक्रमा कर रहे पिता-पुत्र को कुचलते हुए निकल गया। इस हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे पहाड़ी थाना अध्यक्ष नागेंद्र कुमार नागर ने घायल को अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed