{"_id":"6af4d3ac5c7a2f0212028272","slug":"university-students-will-study-the-rock-edicts-of-emperor-ashoka-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1709622-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: विवि के छात्र करेंगे सम्राट अशोक के शिलालेखों का अध्ययन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: विवि के छात्र करेंगे सम्राट अशोक के शिलालेखों का अध्ययन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में सम्राट अशोक और खारवेल के शिलालेखों का अध्ययन किया जाएगा। सीएसजेएमयू और केंद्रीय संस्कृत विवि की पहल पर 28 दिसंबर से 17 जनवरी तक 21 दिवसीय राष्ट्रीय प्राकृत भाषा शिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। 40 प्रतिभागियों को निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को भाषा विज्ञान, प्राकृत की प्रमुख बोलियों (महाराष्ट्री, अर्धमागधी, शौरसेनी, मागधी), प्राकृत साहित्य तथा शोध प्राविधियों का अध्ययन कराया जाएगा। प्रशिक्षण देने के लिए देशभर के नामचीन भाषाविदों और विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। इनमें कोलकाता से प्रो. जगतराम भट्टाचार्य, जयपुर से प्रो. धर्मचंद्र जैन, डॉ. धर्मेंद्र कुमार जैन आदि हैं। सम्राट अशोक के ऐतिहासिक शिलालेख और कलिंग नरेश खारवेल का प्रसिद्ध हाथीगुफा शिलालेख पढ़ने का मौका मिलेगा। शोधार्थी प्राकृत व्याकरण भी पढ़ेंगे।
कार्यशाला में आवेदन के लिए 20 नवंबर तक तिथि तय की गई है। कार्यशाला के संयोजक डॉ. कोमल चंद्र जैन ने बताया कि प्रशिक्षण में किसी भी भारतीय भाषा में स्नातक बीए या एमए कर रहे अथवा उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। मेरिट के आधार पर कुल 40 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी सीएसजेएमयू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज के जैन शोधपीठ कार्यालय में ऑफलाइन फॉर्म जमा किया जा सकता है।