फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   University students will do research and innovation in coating and packaging

Kanpur News: कोटिंग और पैकेजिंग में शोध और नवाचार करेंगे विवि के छात्र

Wed, 10 Sep 2025 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
University students will do research and innovation in coating and packaging
कानपुर। कोटिंग्स एवं पैकेजिंग में शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) के पेंट टेक्नोलॉजी विभाग ने मर्करी इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के साथ एमओयू साइन किया है। एचबीटीयू की ओर से एमओयू पर रजिस्ट्रार अमित सिंह राठौर ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

यह समझौता कैन कोटिंग उत्पादों और प्रिंटिंग इंक अनुप्रयोगों पर विशेष केंद्रित रहेगा। इसमें छात्रों के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण, औद्योगिक भ्रमण और प्रयोगशाला कार्य के लिए कच्चे माल की उपलब्धता भी शामिल है। इससे स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोधार्थियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पेंट टेक्नोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण मैथानी ने बताया कि मर्करी इंडस्ट्रीज के सहयोग से छात्र एवं संकाय सदस्य पैकेजिंग इंक और कैन कोटिंग्स के क्षेत्र में नवीनतम औद्योगिक तकनीकों से सीधे परिचित होंगे। इससे शोध की गुणवत्ता बढ़ेगी और विभाग उद्योगों की जरूरतों को भी समझकर छात्रों को उस प्रकार से तैयार कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मर्करी इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के निदेशक मुकेश बेरवियल ने कहा कि यह सहयोग न केवल शैक्षणिक विकास को समर्थन देगा बल्कि पैकेजिंग और कोटिंग उद्योग दोनों के लिए नए समाधान भी विकसित करेगा। कुलपति प्रो. समशेर ने विभाग की इस पहल की सराहना की। इस मौके पर साहित्य कुमार कटियार (वित्त नियंत्रक), डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. राधा सचान और डॉ. दुर्गेश सोनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed