फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Unique marriage in Farrukhabad, Demand for girlfriend filled in night shelter, three youths brought from Rajas

फर्रुखाबाद में अनोखी शादी: रैन बसेरा में भरी प्रेमिका की मांग, राजस्थान से लेकर आए थे तीन युवक

Fri, 20 Jan 2023 04:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Jan 2023 04:46 PM IST
सार

जिले के बस स्टैंड पर बने रैन बसेरा में रुके प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे के साथ शादी रचाई। युवती को तीन युवक राजस्थान से लेकर आए थे। वहीं, मामले की जानकारी होने पर भी सुरक्षा गार्ड मौन रहे। कादरीगेट पुलिस ने युवकों से एकांत में पूछताछ कर छोड़ दिया।

विज्ञापन
Unique marriage in Farrukhabad, Demand for girlfriend filled in night shelter, three youths brought from Rajas
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के रोडवेज बस स्टैंड पर बने रैन बसेरा में रात भर रुके प्रेमी-प्रेमिका का विवाह रचाया गया। तैनात सुरक्षा गार्ड मौन बने रहे। भोर में एक मुखबिर ने कादरीगेट चौकी के दो सिपाहियों को बुला लिया। पता चला कि युवती के साथ तीन युवक थे।

विज्ञापन

पुलिस ने तीनों को करीब एक घंटे तक एकांत में रखा। युवती को परिजनों तक पहुंचाने की बजाय उन्हें चलता कर दिया। रोडवेज बस स्टैंड के रैन बसेरा में रात करीब एक बजे राजस्थान की एक युवती और तीन युवक पहुंचे। तैनात कर्मचारी ने उन्हें रोकने से इनकार किया।
विज्ञापन

बस स्टैंड सुरक्षा गार्ड और रैन बसेरा कर्मियों की सलाह पर युवती की मांग में रात में ही सिंदूर भरा गया और बिछुआ पहनाए गए। इसके बाद रात भर उन्हें रोका गया। सुबह सफेद टॉप और काली जींस पहने युवती तीनों युवकों के साथ बड़े शहरों के अंदाज में घूमते दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गार्डों ने सिपाहियों को बताया घटनाक्रम
इस पर पुलिस के एक मुखबिर ने कादरीगेट चौकी से दो सिपाहियों को बुला लिया। गार्डों ने सिपाहियों को रात का पूरा घटनाक्रम बता दिया। सुबह 10 बजे पहुंचे रोडवेज के कर्मचारियों ने सिपाहियों से युवती को परिजनों तक पहुंचाने की बात कही।

सिपाहियों ने पूछताछ करके छोड़ा
इसके बावजूद सिपाहियों ने युवती के परिजनों को सूचना देने की बजाय तीनों युवकों को एकांत में ले जाकर एक घंटे तक बातचीत की। इसके बाद चारों को बस अड्डा से भगा दिया। बस अड्डा प्रभारी उर्मिला दुबे ने बताया कि उनके आने पर युवती के बारे में पता चला, मगर तब तक पुलिस कर्मी उसे भेज चुके थे।

रैन बसेरा में आधार कार्ड होने पर किसी भी बेसहारा महिला-पुरुष को रोका जा सकता है। मगर रैन बसेरा में सिंदूर भरना, बिछुआ पहनवाना गलत है। इसकी जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई करेंगे। -रविंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed