फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Union Minister of State inaugurated the Post Office Passport Seva Kendra in Orai on Friday

नहीं जाना होगा झांसी-कानपुर: जिले को मिला पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र, हुआ उद्घाटन... लोगों में खुशी

Fri, 01 Mar 2024 07:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उरई
अमर उजाला नेटवर्क, उरई Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 01 Mar 2024 07:19 PM IST
सार

उरई में केंद्रीय राज्यमंत्री ने पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुक्रवार को उद्घाटन किया। इस केंद्र के खुल जाने के बाद अब लोगों को झांसी और कानपुर के चक्कर नहीं काटने होंगे। जिले को लोगों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
Union Minister of State inaugurated the Post Office Passport Seva Kendra in Orai on Friday
केंद्रीय राज्यमंत्री ने पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र का किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब पासपोर्ट बनवाने के लिए झांसी और कानपुर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। बार-बार डेट पर जाने का झंझट से भी राहत मिल गई है। शुक्रवार से जिले में पासपोर्ट सेवा शुरू कर दी गई है। इससे लोगों को काफी राहत है, खासतौर पर हर साल 40 से 50 के करीब हज को जाने वाले हजयात्रियों, विदेशों में पढ़ाई के लिए तैयारी कर रहे छात्रों और कारोबार के सिलसिले में जाने वलो कारोबारियों को इससे बड़ी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय एवं भारतीय डाक विभाग की ओर से शुरू हुए पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस केंद्र की लंबे अरसे से मांग की जा रही है। इस सेवा केंद्र पर शुक्रवार से कार्य प्रारंभ हो गया । पासपोर्ट केंद्र के लिए कई सालों से मांग की जा रही थी। तत्कालीन डीएम चांदनी सिंह के पति कनिष्क शर्मा लखनऊ में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी हैं, उनकी पहल से इस काम में तेजी आई। केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने कहा कि पासपोर्ट केंद्र खुलने से जिले के लोगों को सौगात मिली है। अब लोगों को झांसी, कानपुर, लखनऊ तक की दूरी नापनी नहीं पड़ेगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और निर्धारित फीस देने के बाद इस केंद्र पर आकर औपचारिकता पूरी करनी होगी। इसके बाद 15 से 20 दिन में पासपोर्ट बन जाएगा।
विज्ञापन


सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि अब क्षेत्र के लोगों को पासपोर्ट के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि उनका काम अब यहीं उनके ही शहर में होगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी कनिष्क शर्मा ने बताया कि आप पासपोर्ट की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। आभार प्रवर डाक अधीक्षक झांसी मंडल बीके पांडेय ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बृजभूषण सिंह मुन्नू, सहायक अधीक्षक डाकघर अमिताभ पांडेय, पोस्टमास्टर पीएन मिश्रा, आरबी अवस्थी, अश्विनी, अशोक,अक्षय शुक्ला,अर्पित पाठक,रवि कुमार, मिथलेश व्यास, दिनेश झा, नवनीत पिपरैया, सत्यपाल सिंह, अजय शुक्ला, आशीष देव, संतोष, संजीव कुशवाहा, लोकेश प्रजापति, रवि,हेमंत शुक्ला, सुनील त्रिवेदी, मनोज यादव, इसरार अंसारी, शिवांश सोनी, प्रवीण बाजपेई, अंकित, अर्पिता सिंह, पुष्पा, कौशिकी शास्त्री, प्रियंका आदि मौजूद रहे।

उरई में का यह 33वां पासपोर्ट सेवा केंद्र
यूपी में अब तक 49 पासपोर्ट केंद्र खोले जा चुके हैं। इसमें चार पासपोर्ट सेवा केंद्र हैं। जबकि 32 पोस्टआफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र हैं। उरई में आज 33वां पासपोर्ट आफिस खुला है। इस केंद्र पर रोजाना करीब 40 लोगों को पासपोर्ट की सेवाएं मिलेगी। इसके लिए पहले आवेदक को ऑनलाइन पंजीकरण और फीस जमा करनी होगी। इसके बाद इस केंद्र पर आकर औपचारिकता पूरी करने के बाद उनका पासपोर्ट बन जाएगा। आवेदक का पुलिस सत्यापन भी होगा।

शहर के मोहल्ला नया पटेलनगर निवासी सेवानिवृत प्रधानाचार्य अशोक कुमार समाधिया ने सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराया। उनका सबसे पहले सत्यापन हुआ। बताया कि बेटा यूके के डर्बी में प्रोफेसर है। वह डेढ़ साल से वहां काम कर रहा है। पासपोर्ट न होने के कारण जाने में दिक्कत हो रही थी। अब अपने शहर में ही पासपोर्ट बनने से सहूलियत होगी।

न्यामतपुर निवासी सोनम जोशी स्नातक कर रही है। वह भी समारोह में पहुंची। उनका कहना था कि बड़ी खुशी की बात है कि उरई में ही पासपोर्ट बनने की सुविधा शुरू हो गई है। स्नातक करने के बाद वह इंजीनियरिंग करने के लिए विदेश जाना चाहती है। वह जल्द पासपोर्ट के लिए आवेदन कर अपना पासपोर्ट बनवाएंगी।

कोंच एट शटल को उरई तक लाने की योजना
उरई। केंद्रीय राज्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान भरोसा दिया कि उनकी रेल मंत्री से बात हुई है, जो ट्रेन उरई स्टेशन पर नहीं रुक रही है, उनका जल्द स्टापेज होगा। साथ ही कोंच एट शटल को उरई तक चलाने का भी योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed