{"_id":"6aef664457a7b6a3f400c729","slug":"uninterrupted-power-supply-during-the-festival-control-room-set-up-kanpur-news-c-220-1-akb1002-151803-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: त्योहार पर मिलेगी निर्बाध बिजली, कंट्रोल रूम स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: त्योहार पर मिलेगी निर्बाध बिजली, कंट्रोल रूम स्थापित
Sat, 07 Nov 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। दिवाली, भैयादूज और छठ पूजा पर्व के दौरान जनपद के सुचारु विद्युत आपूर्ति के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। फॉल्ट आदि की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां पाली वार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिले में 47 उपकेंद्रों से करीब 2.75 लाख से अधिक कनेक्शनों को बिजली आपूर्ति की जाती है। अधीक्षण अभियंता विद्युत मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि कंट्रोल रूम नंबर 9415909046 पर फॉल्ट आदि की सूचना दी जा सकती है। सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक टीजीटू अमित कुमार त्रिवेदी की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक सोशल मीडिया ऑपरेटर मोहित यादव और रात दस बजे से सुबह छह बजे तक टीजीटू अजय यादव की ड्यूटी रहेगी।
कंट्रोल रूम में तैनात कर्मी प्राप्त शिकायतों को दर्ज कर तुरंत संबंधित अवर अभियंता और नामित अधिकारियों को बताएंगे। उन्होंने बताया कि निगरानी के लिए अधिकारियों की तैनाती भी की गई है। शिकायत सुनने, समन्वय और निस्तारण की स्थिति निगरानी का दायित्व अवर अभियंता रोशन पटेल को सौंपा गया है। सहायक अभियंता आरपी सिंह शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएंगे। एक्सईएन रनियां बृजेश कुमार को कंट्रोल रूम की समग्र मॉनिटरिंग उच्चस्तरीय पर्यवेक्षण और आवश्यक निर्देश देने की जिम्मेदारी दी गई है। 17 नवंबर तक यह आदेश प्रभावी रहेगा।