फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   underground metro station construction, traffic diversion news of kanpur

भूमिगत मेट्रो स्टेशन निर्माण: बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, घर से निकलने से पहले ट्रैफिक डायवर्जन की ये खबर जरूर पढ़ लें

Sat, 04 Sep 2021 11:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 04 Sep 2021 11:06 PM IST
सार

यूपीएमआरसी ने ट्रैफिक डायवर्जन के संबंध में शहरवासियों से सोशल मीडिया पर सुझाव मांगे हैं। सुझाव यूपी मेट्रो या यातायात पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर सात सितंबर तक दे सकते हैं।

विज्ञापन
underground metro station construction, traffic diversion news of kanpur
बड़ा चौराहा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में भूमिगत मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए नवीन मार्केट की तरह बड़ा चौराहा के आसपास भी ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। यातायात पुलिस के निर्देश पर रविवार को इसका ट्रायल किया जाएगा। रविवार को वाहनों के कम दबाव के मद्देनजर बड़ा चौराहा पर सुबह नौ से 11 बजे और शाम सात से नौ बजे तक डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन


उधर यूपीएमआरसी ने ट्रैफिक डायवर्जन के संबंध में शहरवासियों से सोशल मीडिया पर सुझाव मांगे हैं। सुझाव यूपी मेट्रो या यातायात पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर सात सितंबर तक दे सकते हैं।
विज्ञापन


प्रस्तावित डायवर्जन प्लान
- बड़ा चौराहा भूमिगत मेट्रो स्टेशन जेड स्क्वायर मॉल से डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक के बीच प्रस्तावित है। इतनी दूरी में मेट्रो बैरिकेडिंग कराएगा।
- फूलबाग की ओर आने वाले वाहन सीधे बड़ा चौराहा की ओर आ सकते हैं। इन वाहनों के लिए बैरिकेडिंग के समानांतर लगभग 15 फीट की जगह छोड़ी जाएगी। इस रास्ते पर सिर्फ हल्के वाहन ही चल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवीन मार्केट की ओर से आने वाले वाहन बड़ा चौराहा से बाएं मुड़कर चेतना चौराहे, आयकर विभाग कार्यालय होते हुए मेघदूत तिराहा जा सकते हैं। यह रास्ता टू-वे रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed