फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncontrolled Scorpio overturns on Agra-Lucknow Expressway, five injured

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बेकाबू स्कॉर्पियो पलटी, पांच घायल

Tue, 28 Jul 2020 07:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 28 Jul 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled Scorpio overturns on Agra-Lucknow Expressway, five injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर औरास थानाक्षेत्र के पंचमखेड़ा गांव के सामने चालक को झपकी आ जाने से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में कार पर सवार मां-बेटियों समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से लखनऊ ट्रामा सेंटर भिजवाया। क्षतिग्रस्त कार को टोल प्लाजा पर भेज दिया गया। कार सवार अलीगढ़ से बलिया जा रहे थे। जनपद बलिया के थाना उवाव के वेल्थरा रोड निवासी अयाज (55) पुत्र रियाज परिवार की ही नाजरा (48) पत्नी सईद आलम और नाजरा की बेटियों अफीका (25) व इलका (18) के साथ लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के रास्ते अलीगढ़ से बलिया जा रहे थे।
विज्ञापन


कार बलिया निवासी अशोक (32) पुत्र सुरेंद्र चला रहा था। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे यह सभी एक्सप्रेस वे पर औरास थाना क्षेत्र के पंचमखेड़ा गांव के सामने पहुंचे ही थे कि चालक अशोक को झपकी आ जाने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर एक्सप्रेस वे पर तीन बार पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे कार सवार पांचों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे औरास थानाध्यक्ष राजबहादुर ने यूपीडा की एंबुलेंस से घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ भिजवाया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से टोल प्लाजा पर भेज दिया गया। इस दौरान करीब आधा घंटे यातायात प्रभावित रहा।


डिग्री लेने अलीगढ़ गई थी शिक्षिका
नाजरा बलिया के ही एक विद्यालय में शिक्षिका है। अभिलेखों के आनलाइन कराने के लिए  शिक्षिका किराए की स्कार्पियो लेकर डिग्री लेने अलीगढ़ गई थी। मंगलवार सुबह परिजनों के साथ अलीगढ़ से निकली शिक्षिका लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के रास्ते बलिया जा रही थी। सुबह करीब सात बजे पंचमखेड़ा गांव के समीप एक्सप्रेस वे पर हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed