फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncontrolled heartbeats can now be treated in cardiology

Kanpur News: कार्डियोलॉजी में अब हो सकेगा दिल की अनियंत्रित धड़कनों का इलाज

Wed, 26 Mar 2025 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled heartbeats can now be treated in cardiology
कार्डियोलॉजी में आयोजित कार्यशाला में निदेशक प्रोफेसर राकेश वर्मा, डॉ अवधेश शर्मा व अन्य - फोटो : संस्थान
कानपुर।
विज्ञापन

एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में अब दिल की अनियंत्रित धड़कनों का इलाज हो सकेगा। इसकी शुरुआत कर दी गई है। इसमें दिल की धड़कन बढ़ाने वाले रेशों काे रेडियो फ्रीक्वेंसी एविलेशन से जला दिया जाता है।

निदेशक प्रोफेसर डॉ. राकेश वर्मा ने बताया कि इस संबंध में कार्डियोलॉजी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें ब्रिटेन के क्वीन एलिजाबेथ हॉस्पिटल के इलेक्ट्रो फिजियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. दिव्येंदु खानरा ने डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


कार्यशाला में रेडियो फ्रीक्वेंसी एलिवेशन विधि से छह रोगियों का उपचार किया गया। निदेशक प्रोफेसर वर्मा ने बताया कि इस विधि से अब रोगियों का नियमित इलाज इंस्टीट्यूट में होगा। दिल की अनियमित धड़कनों के रोगियों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपीडी में इस मर्ज के बहुत रोगी आते हैं। सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अवधेश कुमार शर्मा ने बताया कि रेडियो फ्रीक्वेंसी एविलेशन एक ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें तेज धड़कन पैदा करने वाले फाइबर्स को जलाकर रोगी के हृदय की गति को नियंत्रित किया जाता है।


इस उपचार के बाद रोगी की दवाओं पर निर्भरता कम हो जाती है। कार्यशाला में डॉ. एमएम रजी, डॉ. प्रवीण शुक्ला, डॉ. मोहित सचान, डॉ. कुमार हिमांशु ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed