फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncontrolled Dumper Crashes Into Restaurant and Flour Mill in Kalyanpur, Kanpur

कानपुर: रेस्टोरेंट से टकराया बेकाबू डंपर, आटा चक्की में जा घुसा; चालक फरार

Fri, 04 Sep 2026 12:43 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 04 Sep 2026 12:43 PM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर में शुक्रवार को गिट्टी लदा एक डंपर बेकाबू होकर रेस्टोरेंट से जा टकराया। टक्कर के बाद डंपर नहीं रुका और आटा चक्की में जा घुसा।

विज्ञापन
Uncontrolled Dumper Crashes Into Restaurant and Flour Mill in Kalyanpur, Kanpur
कल्याणपुर में गिट्टी लदा डंपर बेकाबू - फोटो : amar ujala

विस्तार

तेज टक्कर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर तेज रफ्तार में था और अचानक अनियंत्रित हो गया। पहले उसने रेस्टोरेंट को टक्कर मारी, इसके बाद डंपर आटा चक्की में जा घुसा।

विज्ञापन

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे में हुए नुकसान और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed