फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncontrolled car hits bike, one dead, two injured

Kanpur News: अनियंत्रित कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Sun, 27 Apr 2025 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car hits bike, one dead, two injured
इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह अनियंत्रित कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने एक को मृतक घोषित कर दिया जबकि दो को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। तीनों युवक गुरुग्राम में एक कंपनी में साथ काम करते थे। हादसे की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर थाना गौरिहार गांव बरुआ के रहने वाले हनुमानदीन (34)पुत्र होरीलाल उनका साला जग प्रसाद (32) पुत्र सिया गांव मलगीद का पुरवा, अपने रिश्तेदार युवक नीरज पाल (22)पुत्र राममिलन निवासी गांव करहा, बांदा के साथ इटावा से कानपुर की ओर बाइक से जा रहे थे। गांव विरारी चौधरी गार्डन के पास पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि हाइवे किनारे लगे अवरोधक पत्थर भी पलट गया। कार के साथ बाइक टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई । हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार कार चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने नीरज पाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों को सैफई रेफर कर दिया गया। घायल हनुमानदीन ने बताया कि वे तीनों रिश्तेदार हैं। गुरुग्राम में साथ मे काम करते है। शनिवार रात करीब 12 बजे बाइक से तीनों लोग निकले थे, तभी हादसा हो गया है। मृतक युवक उनके साले का रिश्तेदारी में भतीजा लगता था। मृतक युवक घर का इकलौता बेटा था, उसकी अभी शादी नही हुई है। उसकी दो बहनें है, जिसमे एक कि शादी हो चुकी है। बेटा ही घर का सहारा था ओला बाइक चलाकर अपने परिवार का भरणपोषण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद दोनों बहनें,और मां मंजू देवी के साथ परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हैं। प्रभारी निरीक्षक विक्रम चौहान ने बताया कि हादसे में एक की मौत हुई है। दो लोग घायल हुए हैं। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed