{"_id":"6ad50ff074c2202d1e0b1f76","slug":"uncontrolled-bike-hits-pole-laborer-dies-kanpur-news-c-220-1-akb1007-150757-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अनियंत्रित बाइक पोल से टकराई, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अनियंत्रित बाइक पोल से टकराई, मजदूर की मौत
Sun, 18 Oct 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
झींझक। कंचौसी-झींझक मार्ग पर चिरखिरी के पास शनिवार रात को बाइक सवार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गया। हादसे में उसकी मौके पर ही जान चली गई। सुबह ग्रामीणों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की है।
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पूरनपुरवा निवासी विवेक गौतम (25) पुत्र हरिश्चंद्र मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। रविवार सुबह खेतों पर गए किसानों ने उनका शव कंचौसी-झींझक मार्ग पर चिरखिरी गांव के पास खड्ड में पड़ा देखा। पास में ही उनकी क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी। मौके पर आई पुलिस ने घटना की जानकारी परिजन को दी। झींझक के उड़नवापुर वार्ड निवासी बहनोई दीपू ने बताया कि साला विवेक उनके बेटे अयांश के मुंडन में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह घर आए थे। रात आठ बजे के करीब वह स्टेशन से किसी व्यक्ति को लेने जाने की बात कहकर घर से बाइक लेकर निकले थे। मंगलपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि बाइक पोल से टकराने से हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।