फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   uncle killed in dispute

मकान के विवाद में चाचा को मार डाला

Wed, 10 Feb 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात।
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात। Updated Wed, 10 Feb 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दोहरापुर गांव में सोमवार की सुबह मकान बंटवारे के विवाद
विज्ञापन
में भतीजों ने अपने चाचा पर बेलचे से हमला कर दिया। जिला अस्पताल में देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुत्री ने दोनों आरोपियोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम को भेजा है।

दोहरापुर निवासी बच्चनलाल (50) की विवाहिता पुत्री रेखा ने बताया कि मकान के बंटवारे पर पिता और चाचा राजनलाल के बीच विवाद था। इस बार इसको लेकर कहासुनी भी हुई।

सोमवार की सुबह पिता बच्चनलाल गांव की डेयरी से दूध लेकर घर आ रहे थे। रास्ते में चचेरे भाई संदीप और रवींद्र ने उन पर लोहे के बेलचे से हमला कर दिया, जिस पर वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

 ग्रामीणों ने किसी तरह बीच बचाव कर उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको जिला अस्पताल रेफर किया गया। पिता की मौत की खबर सुनकर दादी यशोदा गश खाकर गिर गईं।

बताया कि इकलौता भाई दिलीप एक साल से लापता है। थाना अध्यक्ष अंबरीश यादव ने बताया कि संदीप और रवींद्र के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed