फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Uncle and nephew dies after drinking poisonous substance in cold drink at Hardoi 

हरदोई: संदिग्ध हालात में चाचा-भतीजे की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 07 Apr 2022 11:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 07 Apr 2022 11:01 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में चाचा और भतीजे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते कोल्डड्रिंक में जहर पिलाया गया है।

विज्ञापन
Uncle and nephew dies after drinking poisonous substance in cold drink at Hardoi 
चाचा और भतीजे की मृत्यु के बाद परिजनों में मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जरेरा में बुधवार की दोपहर संदिग्ध हालात में कोल्ड ड्रिंक पीने से चाचा-भतीजे की तबीयत बिगड़ गई। गुरुवार की सुबह परिजन जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम जरेरा निवासी 50 वर्षीय अनिल तिवारी  खेती करता था। बुधवार की दोपहर वह अपने परिवार के भतीजे 45 वर्षीय देशराज के साथ गेंहू की फसल की कटाई कर रहे थे। जहां पर पड़ोस गांव के कुछ लोगों के साथ कोल्ड ड्रिंक पी। कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद दोनों बेहोश हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को घर ले गए। परिजनों ने शराब पीने की आशंका के चलते भर्ती नहीं कराया। गुरुवार की सुबह दोनों की तबीयत बिगड़ गई। परिजन दोनों को जिला अस्पताल लाए। यहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पड़ोस गांव के कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश में कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed