फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unable to board the train, candidates entered through the emergency window.

Kanpur News: ट्रेन में सवार होने की नहीं मिली जगह, इमरजेंसी खिड़की से घुसे परीक्षार्थी

Sun, 25 Oct 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 25 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Unable to board the train, candidates entered through the emergency window.
कानपुर देहात/रूरा। प्राथमिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए जनपद से जाने वाले परीक्षार्थियों को शनिवार की देर शाम रूरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन में बैठने की जगह तो दूर उन्हें खड़े होने की जगह के लिए मशक्कत करनी पड़ी। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के रुकते ही परीक्षार्थियों को धक्का-मुक्की का झेलनी पड़ी। जब दरवाजे से अंदर नहीं जा सके तो उन्होंने आपातकालीन खिड़की से अंदर घुसने का प्रयास किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए जनपद के 18,904 परीक्षार्थियों के लिए मथुरा व अलीगढ़ में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर समय पर पहुंचने के लिए एक दिन पहले ही निकलना मुनासिब समझा लेकिन रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थिति इतनी विकट हो गई कि दरवाजों पर भारी भीड़ के कारण कई परीक्षार्थियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आपातकालीन खिड़कियों के रास्ते ट्रेनों में सवार होकर सफर किया। पीईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए जा रहे परीक्षार्थी अनुराग, साहिल व सुरेश ने बताया कि रविवार को प्रथम व द्वितीय पाली में परीक्षा होनी है। उनके अधिकांश परीक्षा केंद्र आगरा, मथुरा, लखनऊ और झांसी जैसे बड़े शहरों में बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि रूरा स्टेशन पर रेलवे की ओर से कानपुर से मथुरा के लिए मात्र एक स्पेशल ट्रेन शाम आठ बजे के करीब चलाई गई है। वहीं, शाम साढ़े छह बजे लखनऊ से आगरा जाने वाली ट्रेन में भी भारी भीड़ रही। ऐसे में परीक्षार्थी धक्का-मुक्की के बीच किसी तरह ट्रेन में सवार हो सके। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा आवागमन के लिए एक विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। साथ ही लगातार ट्रेनों के ठहराव व सुरक्षा संबंधी घोषणाएं की जा रही हैं।
.................
बोले परीक्षार्थी
पीईटी परीक्षा के लिए मथुरा में सेंटर बनाया गया है। दूसरी पाली में परीक्षा है, इसके लिए एक दिन पहले ही निकलते हुए रेलवे स्टेशन आए हैं। आगरा कैंट ट्रेन से आगरा तक का सफर करना है, लेकिन भीड़ होने की वजह से अब खड़े होकर ही जाना पड़ेगा। - अनुज कुमार, भिखनापुर

.................
प्राथमिक अर्हता परीक्षा देने के लिए मथुरा जाना है। पहली पाली में ही परीक्षा होने की वजह से शनिवार की रात में निकलना मुनासिब होगा, इसलिए स्टेशन पहुंचे हैं। यहां पहुंचने पर ट्रेनों में बैठने के लिए सीट तो दूर खड़े होने की भी जगह नहीं है। अब दरवाजे के पास लटक कर सफर करना होगा। - अंश सिंह, असंदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed