{"_id":"6a84becbf3ca6b88c60fad2d","slug":"u-dise-codes-of-five-schools-cancelled-for-denying-admission-under-rte-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1623074-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आरटीई में प्रवेश न देने पर पांच स्कूलों के यू-डायस कोड निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आरटीई में प्रवेश न देने पर पांच स्कूलों के यू-डायस कोड निरस्त
विज्ञापन
कानपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत पात्र बच्चों को प्रवेश न देने पर शिक्षा विभाग ने पांच स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की है। इन स्कूलों के यू-डायस कोड निरस्त कर दिए गए हैं। इससे आरटीई से संबंधित भुगतान और अन्य विभागीय कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
एनएलके पब्लिक स्कूल लिटिल स्टेप्स, एनएलके वेंडी स्कूल खलासी लाइन, नर्चर इंटरनेशनल स्कूल और डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल किदवईनगर के एच2 और एन ब्लॉक स्थित स्कूलों पर कार्रवाई की गई है। मंगलवार को आरटीई के तहत प्रवेश न मिलने से नाराज अभिभावकों ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। डीएम के निर्देश पर एडीएम सिटी ने मामले की जांच के लिए निरीक्षण कराया। जांच के बाद विभाग ने संबंधित स्कूलों पर कार्रवाई करते हुए उनके यू-डायस कोड निरस्त कर दिए। बीएसए हरिओम सिंह ने बताया कि प्रवेश न देने की शिकायतें सामने आने पर जांच की गई। आरटीई के प्रावधानों का पालन नहीं करने वाले अन्य स्कूलों के खिलाफ भी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
स्कूलों के सामने आएंगी ये दिक्कतें
यू-डायस कोड निरस्त होने से यू-डायस पोर्टल पर छात्रों, शिक्षकों और अन्य शैक्षिक डाटा की एंट्री नहीं हो पाती। इस कारण स्कूल की पहचान भी प्रभावित होती है। सरकारी योजनाओं, सर्वे और कई प्रशासनिक प्रक्रियाओं में भाग लेने में दिक्कत आती है। शिक्षा विभाग कारण बताओ नोटिस देने के बाद मान्यता पर समीक्षा या अन्य दंडात्मक कार्रवाई का आधार बना सकता है।