फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Typhoid-like symptoms observed in viral infections; weakness persisting for several days.

Kanpur News: वायरल में मिल रहे टाइफाइड जैसे लक्षण, कई दिनों तक कमजोरी

Sun, 13 Sep 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 13 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Typhoid-like symptoms observed in viral infections; weakness persisting for several days.
राजपुर। मौसम बदलने के साथ बुखार का भी ट्रेंड बदल गया है। वायरल की चपेट में आने वालों में भी टाइफाइड, मलेरिया जैसे लक्षण दिख रहे। परेशान होकर वह जांच करा रहे हैं लेकिन रिपोर्ट में कुछ नहीं निकल रहा। परेशान मरीज अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं। डॉक्टर उन्हें दवा के साथ खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी, पीएचसी में मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही खून की जांच में भी इजाफा हुआ है। बुखार वाले 50 फीसदी मामलों में मरीजों को वायरल निकल रहा। वहीं टाइफाइड और मलेरिया जैसे लक्षण भी मिल रहे हैं। बुखार ठीक होने के बाद कई दिनों तक शरीर में कमजोरी मरीजों को परेशान कर रही है। शनिवार को राजपुर पीएचसी की ओपीडी 150 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे, जिनमें बुखार पीड़ितों की संख्या 80 रही।
विज्ञापन

बुखार के ज्यादातर मरीजों में टाइफाइड सरीखे लक्षण पाए जा रहे हैं। स्थिति को देखते हुए डॉक्टर इसकी जांच भी करा रहे हैं लेकिन कई मामलों में बुखार पुराना होने के कारण सही स्थिति सामने नहीं आ पा रही है। इसके चलते लक्षणों के आधार पर मरीजों का उपचार करना पड़ रहा है। चिकित्सक डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि इस मौसम में खान-पान में जरा सी लापरवाही और दूषित जल का सेवन टाइफाइड प्रमुख कारण बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट में दर्द, तेज बुखार, सिरदर्द और कमजोरी जैसे लक्षणों के साथ बड़ी संख्या में मरीज ओपीडी पहुंच रहे हैं। ओपीडी में प्राथमिक परीक्षण के बाद डॉक्टरों द्वारा मरीजों के सीबीसी और विडाल टेस्ट कराए जा रहे हैं। इसके अलावा पेट दर्द और त्वचा रोग से भी पीड़ित लोग पहुंच रहे हैं। बाहर के खाद्य पदार्थों से बचने व मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed