फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two youths who went to bathe in Garra drowned, eight friends went for picnic, bodies recovered with the help o

Hardoi: गर्रा में नहाने गए दो युवक डूबे, पिकनिक मनाने गए थे आठ दोस्त, गोताखोरों की मदद से बरामद किए गए शव

Wed, 02 Aug 2023 01:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 02 Aug 2023 01:23 PM IST
सार

Hardoi News: मंगलवार शाम लगभग पांच बजे दो बाइक पर सवार होकर आठों दोस्त गर्रा नदी के किनारे पिकनिक मनाने गए थे। गर्रा में नहाने के दौरान बाकी लोग तो बाहर निकल आए, लेकिन दो दोस्त डूब गए थे।

विज्ञापन
Two youths who went to bathe in Garra drowned, eight friends went for picnic, bodies recovered with the help o
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में पाली कस्बे से लगभग सात किलोमीटर दूर गर्रा नदी में नहाने के दौरान दो दोस्त डूब गए। साथ गए दोस्तों ने इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने गोताखोरों को युवकों की तलाश में नदी में उतारा है, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला था।

विज्ञापन

बुधवार सुबह भी रेस्क्यू अभियान जारी रहा, जहां सुबह दोनों के शव बरामद कर लिए गए। जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला आबिदनगर निवासी चांद बाबू (20), रेहान (15) निजामपुर निवासी अनस (20), बिरहाना निवासी शादाब (22), इमामचौक निवासी अदनान (20) और नूरुल (19), जुबैर (20) और मलिकाना निवासी साकिब (20) आपस में दोस्त हैं।
विज्ञापन

मंगलवार शाम लगभग पांच बजे दो बाइक पर सवार होकर आठों दोस्त गर्रा नदी के किनारे पिकनिक मनाने गए थे। गर्रा में नहाने के दौरान बाकी लोग तो बाहर निकल आए, लेकिन अनस गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख चांदबाबू बचाने की कोशिश करने लगा और उसका हाथ पकड़कर बाहर की ओर खींचने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों के नदी में डूब जाने से बाकी साथी सकते में
इसी दौरान चांद बाबू भी नदी में डूब गया। दो दोस्तों के नदी में डूब जाने से बाकी साथी सकते में आ गए और आनन-फानन ही परिजनों व पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर परिजन और प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला पहुंच गए। गोताखोरों को बुलाकर नदी में उतारा गया। देर शाम तक दोनों कोई सुराग नहीं मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed