{"_id":"5d2da63f8ebc3e6d0e206324","slug":"two-young-boys-died-due-to-drown-in-illegal-mining-pit-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अवैध खनन से बने गड्ढे में डूबकर दो किशोरों की मौत, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अवैध खनन से बने गड्ढे में डूबकर दो किशोरों की मौत, मचा हड़कंप
Tue, 16 Jul 2019 04:12 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 16 Jul 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन से बने गड्ढे में डूबकर दो किशोरों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में मंगलवार को जाटव गांव के बाहर ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध खनन से बने गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र गांव बांसमई निवासी अनुज (14) पुत्र यशपाल और उसका दोस्त गांव का अंकित (14) पुत्र महेश की मौत हुई है। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों के शव निकाले। ग्रामीणों ने बताया कि यशपाल मजदूरी करते हैं। वहीं महेश गांव के पास ही खोखा में परचून की दुकान रखे हैं।