फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two years ago they were shown dead in the papers, all 200 old people were found alive, seized pension accounts

सारे जीवित हैं: दो साल पहले कागजों में दिखाए गए थे मृत, सर्वे में सभी 200 वृद्ध जिंदा मिले...खाते चालू

Thu, 05 Oct 2023 08:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 05 Oct 2023 08:51 AM IST
सार

Kanpur News: सत्यापन के दौरान कुल 285 वृद्ध जीवित मिले हैं। जो 200 की सूची पहले से चिह्नित थी, उसमें से 12 लोगों के खाते में पेंशन पहुंच गई है। शेष खातों में पेंशन भेजने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। इस माह के अंत तक पैसा पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
Two years ago they were shown dead in the papers, all 200 old people were found alive, seized pension accounts
समाज कल्याण विभाग का फर्जीवाड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में समाज कल्याण विभाग ने दो साल पहले जिन 200 वृद्धों को मृत घोषित कर दिया था, जांच के बाद वे सभी जिंदा मिले हैं। अब इन सभी के पेंशन खाते दोबारा चालू कर दिए गए हैं। 13 के खातों में पेंशन पहुंच भी गई है। इसके अलावा इस साल कागजों में मृत दिखाए गए 2071 वृद्धों में 85 जीवित मिले हैं।

विज्ञापन

इनकी जांच सीडीओ ने कराई थी। इनके भी खाते चालू कर दिए गए हैं। इस माह के अंत तक सभी के खातों में पेंशन पहुंच जाएगी। समाज कल्याण विभाग की ओर से हर माह एक हजार रुपये वृद्धा पेंशन दी जाती है। हर साल सचिवों की ओर से इनकी सत्यापन रिपोर्ट लगाई जाती है।
विज्ञापन

हालांकि सचिवों की लापरवाही की वजह से कई वृद्धों की पेंशन रुक गई।  इन लोगों ने बगैर जाए ही इन्हें मृत बताते हुए रिपोर्ट लगा दी थी। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया तो मामला समाज कल्याण निदेशालय पहुंचा। इसके बाद अधिकारियों ने जांच कराई, तो दो साल पहले मृत घोषित किए गए सभी 200 वृद्ध जीवित मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

2071 वृद्धों का सत्यापन कराया, तो इसमें भी 85 जीवित मिले
इसके बाद वर्ष 2023 मई में सचिवों द्वारा किए गए सत्यापन में गड़बड़ी की आशंका पर सीडीओ सुधीर कुमार ने जिलास्तरीय अधिकारी लगाकर 2071 वृद्धों का सत्यापन कराया, तो इसमें भी 85 लोग जीवित मिले। अब विभाग ने सभी के पेंशन खाते शुरू कर दिए हैं।

सीडीओ के सत्यापन में जीवित मिले वृद्धों की संख्या

ब्लाॅक    संख्या
चौबेपुर  9
ककवन  3
पतारा  9
सरसौल 11
विधनू  8
घाटमपुर 10
कल्याणपुर 6
भीतरगांव 12
बिल्हौर   15
शिवराजपुर 2
      

सत्यापन के दौरान कुल 285 वृद्ध जीवित मिले हैं। जो 200 की सूची पहले से चिह्नित थी, उसमें से 12 लोगों के खाते में पेंशन पहुंच गई है। शेष खातों में पेंशन भेजने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। इस माह के अंत तक पैसा पहुंच जाएगा।  -त्रिनेत्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed