{"_id":"604492938ebc3edbef0a85fc","slug":"two-workers-scorched-due-to-sugar-mill-juice-heater-leaking","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: चीनी मिल में जूस हीटर की पैकिंग फटी, एंबुलेंस नहीं आई तो ई-रिक्शा से ले गए अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: चीनी मिल में जूस हीटर की पैकिंग फटी, एंबुलेंस नहीं आई तो ई-रिक्शा से ले गए अस्पताल
Sun, 07 Mar 2021 06:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 07 Mar 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद मिल हाउस में फैला हुआ जूस
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के कायमगंज में सहकारी चीनी मिल में रविवार को जूस हीटर की पैकिंग फटने से खौलता रस दो कर्मचारियों पर गिर गया। झुलसे कर्मियों को अस्पताल ले जाने के लिए मिल में कोई वाहन नहीं मिला, जिसपर साथी कर्मचारी ई-रिक्शा से उन्हें सीएचसी ले गए।
गंभीर हालत में एक को सैफई पीजीआई रेफर किया गया। कायमगंज सहकारी चीनी मिल में जूस हीटर की पाइप लाइन की रविवार को सफाई की गई। मिल कर्मचारी उलियापुर गांव के दीपक (30) और शिवरई वरियार गांव के मनोज (20) सफाई के बाद पाइप लाइन कस रहे थे।
गर्म जूस के प्रेशर से पाइपलाइन की पैकिंग फटने के साथ बोल्ट टूट गए। गर्म जूस गिरने से दोनों कर्मचारी झुलस गए। दोनों चीखते हुए नीचे उतरे। मिल में कोई वाहन न मिलने से साथी कर्मचारी दोनों को ई-रिक्शा से सीएचसी ले गए। पीछे से जीएम किशन लाल व चीफ केमिस्ट अमित कुशवाहा भी सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन
चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन कुमार ने प्राथमिक उपचार देकर दोनों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी पर डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस के लिए इंतजार करना पड़ा। लोहिया अस्पताल से 70 फीसदी झुलसे दीपक को गंभीर हालत में सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया है।