फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two workers fell into ETP tank of leather factory, died due to suffocation

Kanpur News: लेदर फैक्टरी के ईटीपी टैंक में गिरे दो मजदूर, दम घुटने से मौत

Thu, 25 Jul 2024 04:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 25 Jul 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Two workers fell into ETP tank of leather factory, died due to suffocation
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर स्थिति प्राची लेदर फैक्टरी के ईटीपी (इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र में गिरने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। सुबह की शिफ्ट बदलने पर फैक्टरी प्रबंधन को घटना की जानकारी हुई। टैंक से निकाल कर श्रमिकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साएं परिवार व गांव के लोगों ने फैक्टरी में हंगामा कर तोड़फोड़ की। करीब 10 घंटे बाद मुआवजा दिए जाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

रूरा थाना क्षेत्र के भिखनापुर निवासी राकेश कुमार का बेटा पंकज (25) व पड़ोस में रहने वाला शिवम सिंह (28) पुत्र स्वर्गीय सरमन जैनपुर की प्राची लेदर फैक्टरी में पानी फिल्टर का काम करते थे। मंगलवार रात दोनाें की रात ड्यूटी थी। रात में ड्यूटी के दौरान ही दोनों पैर फिसलने से ईटीपी प्लांट में गिर गए। सुबह 8 बजे शिफ्ट बदलने पर अन्य श्रमिक पहुंचे तो दोनों के शव टैंक में पड़े मिले। इस पर किसी तरह से उन्हें बाहर निकाल कर फैक्टरी के शत्रुघन सिंह व कौशल सिंह सुबह साढ़े 10 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉ. निशांत पाठक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इधर घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में गांव के लोग परिवारीजनों के साथ जिला अस्पताल व इसके बाद फैक्टरी जा पहुंचे। यहां पर पंकज के पिता राकेश व चचेरे भाई विशाल ने फैक्टरी प्रबंधन पर घटना छिपाने व बिना परिजनों के जानकारी दिए शव अस्पताल में छोड़कर भाग जाने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच एक गार्ड के द्वारा रोकने पर हाथापाई कर दी। तोड़फोड़ में एक कार व प्लांट के पास बने कमरे की खिड़कियों की शीशे टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा व घटना की जानकारी पर सीओ तनु उपाध्याय, कोतवाली प्रभारी सतीश सिंह पहुंचे। परिजनों को समझाने का प्रयास किया। मगर परिवार के लोग मुआवजा न मिलने तक शव का पोस्टमार्टम न कराने की बात पर अड़ गए। इधर एडीएम प्रशासन अमित कुमार, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी भी जा पहुंचे। सभी के समझाने व प्रबंधन के बीच हुई बात के बाद शाम पांच बजे के करीब दोनों मृतकों को 32 लाख 53800 रुपये दिए जाने पर समझौता हुआ।

पंकज के परिवार को 16, 26, 900 रुपये व शिवम के परिवार को 16, 26, 900 की चेक दी गई। सीओ तनु उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार रात बारिश भी हुई थी। करंट लगने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जो भी तहरीर मिलेगी उसके अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed