फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two woman died in unnao up

Unnao Accident: डंपर की टक्कर से बाइक सवार देवरानी और जेठानी की मौत, पति व तीन साल की बेटी बाल-बाल बची

Wed, 30 Nov 2022 10:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Nov 2022 10:04 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि दो लोग बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
two woman died in unnao up
सोनी व राजकुमारी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में मौरावां-पुरवा मार्ग पर मिर्रीकला चौराहा के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गर्भवती देवरानी और जेठानी की मौत हो गई। बाइक चला रहा मृतका का पति और तीन साल की बेटी बाल-बाल बच गई। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने कोतवाली के सामने मुख्य मार्ग पर जाम लगाया।

विज्ञापन


गांव सदासुखखेड़ा निवासी अनिल की पत्नी राजकुमारी (29) छह महीने की गर्भवती थी। पत्नी को स्वास्थ्य केंद्र में दिखवाने के लिए अनिल अपनी आशा कार्यकर्ता भाभी सोनी (30) पत्नी रामबिलास और तीन साल की बेटी सोनम को बाइक में बैठाकर पुरवा स्वास्थ्य केंद्र आया था। जांच कराने के बाद देरशाम तीनों घर जा रहे थे। मिर्रीकला चौराहे के पास उन्नाव से मौरावां की ओर जा रहे डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। भागने की कोशिश में राजकुमारी और सोनी को कुचल दिया।

विज्ञापन

अनिल ने शोर मचाते हुए डंपर का पीछा किया तो दो सौ मीटर बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और डंपर को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कराया। परिजनों के पहुंचने से पहले ही शवों को भेजने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने उन्नाव-पुरवा मार्ग पर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि चालक और मालिक का पता लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

एक घंटा प्रभावित रहा यातायात 
जाम लगाने के कारण एक घंटे यातायात प्रभावित रहा। प्रभारी तहसीलदार अमृतलाल, सीओ विक्रमाजीत सिंह, एसओ मौरावां अमरनाथ और पुरवा कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाने के बाद भी जब जाम नहीं हटा तो पुलिस ने लाठियां पटकनी शुरू कर दीं। इसके बाद भीड़ में अफरातफरी मच गई।

एक साथ दो मौतों से सदमे में अनिल
पत्नी और भाभी की एक साथ मौत से अनिल सदमे में आ गया। लोगों ने उसे शांत कराया। मृतक राजकुमारी के बच्चों में मयंक, महिमा, महक और सोनम हैं। बेटी सोनम को गले से चिपकाए वह फफता रहा। मृतका सोनी का पति रामबिलास दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। दो बच्चों में कृष्णा और करन है। पत्नी की मौत से पति और बच्चे बेहाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed