{"_id":"5fdb6afc8ebc3e3f61126867","slug":"two-were-caught-cheating-in-the-name-of-getting-a-job-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, कई लोगों से एक करोड़ रुपये वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, कई लोगों से एक करोड़ रुपये वसूले
Thu, 17 Dec 2020 08:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 17 Dec 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले में कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों युवकों के पास से फर्जी दस्तावेज मिले हैं। ये प्रतिष्ठित कंपनियों के फर्जी वेबसाइट आदि का उपयोग कर बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगते थे।
शहर के कस्बा खानपुर निवासी पवन कुमार पुत्र मनोज कुमार ने कोतवाली में 15 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मोहल्ला बदनपुर निवासी अजीत पांडेय पुत्र संतोष पांडेय व उसका दोस्त कुमार अनिकेत निवासी गया बिहार ने वर्ष 2019 में उन्हें और उनके दोस्त नसीम सुल्ताना निवासी हैदराबाद को सिंगापुर में नौकरी लगवाने का लालच दिया था।
इसके एवज में उन्होंने 4.60 लाख रुपये व नसीम सुल्ताना से 4.54 लाख रुपये लिए। आरोपियों ने खुद को सिंगापुर में नौकरी करने की बात कही थी। इस दौरान ठगों ने 15 लाख रुपये की मांग की। उसके कुछ दोस्तों से आरोपियों ने लगभग एक करोड़ रुपये ले लिए।
विज्ञापन
अब एक साल हो चुका है और अब तक नौकरी नहीं लगी है। अजीत पांडेय पर दबाव डाला तो वह टाल मटोल करने लगा। संदेह होने पर कंपनी में जानकारी की गई, जिस पर सारी हकीकत सामने आ गई। यही नहीं जब इंडियन एंबेसी से संपर्क किया गया तो फ्राड होने की बात सामने आ गई।
पुलिस ने गुरुवार को मोहल्ला ब्रह्मनगर से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर कोतवाली संजय कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि अंतरराज्यीय गिरोह के दोनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। 50 लाख रुपये के हेराफेरी की बात इन लोगों ने स्वीकार की है। ये विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। इनके सारे खाते फ्रीज करा दिए गए हैं।