फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two trucks caught fire after collision in hamirpur of uttar pradesh

हमीरपुर : दो ट्रकों में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, चालक जिंदा जला, बेटा घायल

Wed, 28 Apr 2021 09:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 28 Apr 2021 09:39 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार की सुबह दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। जिसके बाद एक ट्रक में आग लग गई। जिसमें फंसे चालक की जलने से मौत हो गई। जबकि खलासी का काम कर रहे चालक के पुत्र को मामूली चोटें आईं हैं। 
 

विज्ञापन
Two trucks caught fire after collision in hamirpur of uttar pradesh
दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार की सुबह दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। जिसके बाद एक ट्रक में आग लग गई। जिसमें फंसे चालक की जलने से मौत हो गई। जबकि खलासी का काम कर रहे चालक के पुत्र को मामूली चोटें आईं हैं। 
विज्ञापन


वहीं दूसरे ट्रक के चालक और खलासी ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची मौदहा पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कबरई की ओर से गिट्टी लादकर आ रहे ट्रक यूपी 95 टी 6427 की नेशनल हाईवे 34 पर थाना मौदहा के मकरांव के निकट सुमेरपुर की ओर से बालू लादकर आ रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में आग लग गई। 
विज्ञापन


जिसमें फंसकर ट्रक चालक महाराजगंज निवासी रामाधार (62) पुत्र पलक घाटी वर्मा की जलकर मौत हो गई। जबकि खलासी के रूप में अपने पिता के साथ चल रहे विवेक (22) पुत्र रामाधार निवासी महाराजगंज को मामूली चोटें आईं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बालू भरे दूसरे ट्रक के चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को काटकर चालक के शव को निकाल कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के पीछे चालक को सुबह झपकी लगना बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed