फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two thousand notes will be changed from today, banks will keep data of every day, till now 60 crores have been

Kanpur 2000 Note Exchange: आज से बदलेंगे नोट, बैंक हर दिन का रखेंगे डाटा, अब तक जमा हो चुके हैं 60 करोड़

Tue, 23 May 2023 11:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 23 May 2023 11:01 AM IST
सार

Kanpur News: आरबीआई ने बैंकों को 2000 के नोट बदलने के संदर्भ में निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कितने नोट बदले और खाते में जमा नोटों का डाटा तैयार करना होगा। बैंकों को कहना है कि ग्राहकों को परेशानी न हो, इसके लिए नोट बदलने के लिए जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे।

विज्ञापन
Two thousand notes will be changed from today, banks will keep data of every day, till now 60 crores have been
2000 के नोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में दो हजार के नोटों को बदलने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। आरबीआई ने गर्मी को देखते हुए सभी बैंकों की शाखाओं में पानी, टिनशेड आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सभी बैंकों को दो हजार के कितने नोट बदले, इसका डाटा रखना होगा।

विज्ञापन

साथ ही खातों में जमा दो हजार के नोटों का ब्योरा भी प्रतिदिन का रखना होगा। इसके लिए फार्मेट भी जारी किया गया है। सूत्रों ने बताया कि रविवार को भी आरबीआई ने बैंकों को निर्देश जारी किए थे। इसमें कहा गया था कि बैंकों में नोट बदलने के लिए जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन

आरबीआई ने बताया है कि बैंक खाते में जमा कराने के लिए रकम की कोई सीमा नहीं है लेकिन नोट बदलवाने के लिए सीमा तय की गई है। मंगलवार से 30 सितंबर तक एक बार में सिर्फ 10 नोट (यानी बीस हजार रुपये) ही बदलवाए जा सकेंगे। यदि कोई तीसरा व्यक्ति नोट बदलना चाहता है, तो वह चार हजार रुपये बदलवा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में जमा हुए 60 करोड़
शहर की बैंक शाखाओं में सोमवार को गुलाबी नोट की जमकर बरसात हुई। शनिवार की तुलना में सोमवार को छह गुना अधिक दो हजार के नोट जमा हुए। शनिवार को दस करोड़ रुपये जमा हुए थे, तो सोमवार को शहरियों ने 60 करोड़ से ज्यादा के दो हजार के नोट जमा किए। वहीं, कई शाखाओं में नोट की मशीन न चलने से ग्राहकों, कैशियर को परेशानी हुई।

शाखाएं खुलते ही बैंकों में पहुंचने लगे लोग
दो हजार का नोट चलन से बाहर होने की घोषणा के बाद से डरे शहरी सोमवार को शाखाएं खुलने के साथ ही बैंकों में पहुंचने लगे। सूत्रों ने बताया कि मोतीझील स्थित एक शाखा में 28 लाख रुपये जमा किए गए। शनिवार को यहां 18 लाख रुपये जमा हुए।

शहर में हैं 619 बैंक शाखाएं 
शहर में 619 बैंक शाखाएं हैं। सामान्य तौर पर जहां एक शाखा में पूरे दिन में 10–20 नोट तक ही जमा होते थे, अब दो दिनों में लगभग 1000–1200 नोट तक जमा हुए। पीएनबी के अधिकारी ने बताया कि छोटी, मध्यम और बड़ी शाखा मिलाकर 10 करोड़ से ज्यादा के दो हजार के नोट जमा हुए।

मशीन न काम करने से हुई परेशानी
वी बैंकर्स के महामंत्री आशीष मिश्रा ने बताया कि मंगलवार से नोट बदले जाएंगे। बैंकों में स्टाफ कम है। ऐसे में समस्या देखने को मिल सकती है। कई शाखाओं में सोमवार को ही नोट गिनने की और छांटने की मशीन सही से काम नहीं कर पाई। उन्होंने बताया कि दो दिन में शहर में करीब 60 करोड़ के दो हजार के नोट जमा हुए हैं।

  • केस एक: गोविदंनगर में रहने वाले कारोबारी ने बताया कि उनके पास पूजा घर में रखे दो हजार के नोट समेत 25 नोट थे। सभी नोटों को पास में स्थित बैंक में जमा कराया। कोई परेशानी नहीं हुई।
  • केस दो: पीरोड में रहने वाले एक व्यापारी ने बताया कि व्यापारी लेनदेन में पांच सौ के नोट ही थे। घर पर दो हजार के पांच नोट थे। उन्हें बैंक में जमा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed