फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two sub inspectors and a constable robbed a businessman in kanpur, threatened and grabbed 5.30 lakhs

कानपुर के लुटेरे पुलिसवाले: कारोबारी से दो दरोगा और एक कांस्टेबल ने की लूट, धमकाकर 5.30 लाख हड़पे, गिरफ्तार

Thu, 23 Feb 2023 11:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 23 Feb 2023 11:57 PM IST
सार

सचेंडी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिसकर्मियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। दो दरोगा और एक कांस्टेबल ने मिलकर एक करोबारी को धमकाकर 5.30 लाख रुपये लूट लिए। कमिश्नर के आदेश पर तीनों को निलंबित करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Two sub inspectors and a constable robbed a businessman in kanpur, threatened and grabbed 5.30 lakhs
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों ने बुधवार रात हार्डवेयर कारोबारी को डरा धमकाकर 5.30 लाख रुपये लूट लिए। मामले में दोषी पाए गए स्वॉट टीम में तैनात दरोगा यतीश कुमार, हेड कांस्टेबल अब्दुल राफे और सचेंडी थाने में तैनात दरोगा रोहित सिंह पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

देर रात पुलिस कमिश्नर ने तीनों को निलंबित करने के साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी सत्यम शर्मा हार्डवेयर कारोबारी हैं। सत्यम शर्मा ने बताया कि बुधवार को वह निजी काम से शहर आए हुए थे।
विज्ञापन

देर शाम वापसी के वक्त दीपू चौहान ढाबे के पास तीन पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। दो सादे कपड़ों और एक वर्दी पहने हुए था। आरोप है पुलिसकर्मियों ने उन्हें डरा धमका कर चेकिंग के बहाने पास में रखे 5.30 लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद कारोबारी ने घटना की जानकारी इंस्पेक्टर सचेेंडी प्रद्युम्न सिंह को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने जब मामले की जांच शुरू की तो आरोप सही पाए गए। आरोपी पुलिसकर्मियों की पहचान डीसीपी जोन कार्यालय में स्वॉट टीम में तैनात दरोगा यतीश कुमार, हेड कांस्टेबल अब्दुल राफे और सचेंडी थाने में तैनात दरोगा रोहित सिंह के रूप में हुई।

सचेंडी थाने में डीसीपी पश्चिम विजय ढुल के आदेश पर कारोबारी की तहरीर पर लूट, धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मियों के पास से लूट के रुपये भी बरामद कर लिए हैं। शुक्रवार को उन्हें जेल भेजा जाएगा।

तीनों पुलिसकर्मियों को हिरासत में लेने के साथ ही निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही तीनों के खिलाफ विभागीय दंडात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  -बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed