{"_id":"5c810094bdec2214391ec598","slug":"two-special-trains-will-run-for-ajmer-urs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, उर्स के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, उर्स के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें
Thu, 07 Mar 2019 05:20 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 07 Mar 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज के उर्स पर रेलवे ने अजमेर के लिए दो स्पेशल ट्रेेनें चलाई हैं। छपरा से अजमेर और बरौनी से अजमेर के लिए स्पेशल ट्रेनें कानपुर सेंट्रल होकर गुजरेंगी। ट्रेन नंबर 05103 छपरा से 11 मार्च को रात साढ़े आठ बजे चलेगी। गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ रूट से कानपुर सेंट्रल सुबह 8:32 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी।
विज्ञापन
इटावा, आगरा, जयपुर होकर अजमेर देर रात 3:10 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05104 अजमेर से 15 मार्च को रात 11:55 बजे छूटेगी। इसी रूट से कानपुर सेंट्रल दूसरे दिन दोपहर 2:45 बजे आएगी और 10 मिनट रुककर छूटेगी। देर रात 2:50 बजे छपरा पहुंचेगी। इसमें नौ जनरल, सात स्लीपर, दो एस तृतीय श्रेणी के कोच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन नंबर 05285 बरौनी से आठ मार्च को सुबह 6:30 बजे छूटेगी। बलिया, फैजाबाद, लखनऊ होकर कानपुर सेंट्रल देर रात तीन बजे आएगी और पांच मिनट के लिए रुकेगी। दूसरे दिन शाम सवा पांच बजे अजमेर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05286 अजमेर से 13 मार्च को रात 11:55 बजे छूटेगी। दोपहर साढ़े तीन बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। दूसरे दिन सुबह 10 बजे बरौनी पहुंचेगी। इसमें तीन जनरल, 13 स्लीपर और दो एसी-तृतीय कोच हैं।