फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two sisters married two brothers, made him unconscious by feeding him intoxicating kheer, ran away with jewele

UP: लुटेरी दुल्हनें! दो बहनों ने दो भाइयों से की शादी, नशीली खीर खिलाकर किया बेहोश, जेवर-नकदी लेकर भागीं

Fri, 24 Nov 2023 05:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Nov 2023 05:14 AM IST
सार

Hardoi News: दोनों बहनों ने खीर में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर दोनों भाइयों के साथ ही परिवार के सदस्यों को खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गए, तो रात में ही मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर दोनों बहनें जेवर, कपड़ा, मोबाइल व करीब पांच हजार रुपये लेकर भाग गईं।

विज्ञापन
Two sisters married two brothers, made him unconscious by feeding him intoxicating kheer, ran away with jewele
हरदोई की लुटेरी दुल्हनें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के टड़ियावां क्षेत्र में नवविवाहिताओं ने अपने-अपने पतियों सहित परिवार के सदस्यों को खीर में नशीला पदार्थ खिलाकर जेवर, नकदी और मोबाइल आदि पार कर दिए। चढ़ावे के जेवर सहित घर से चोरी व नवविवाहिताओं के भाग जाने की जानकारी गुरुवार सुबह परिवार के सदस्यों के जागने पर हुई।

विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने शादी कराने वाले सहित दोनों लड़कियों के विरुद्ध एफआईआर के लिए पुलिस को तहरीर दी है। टड़ियावां क्षेत्र के एक गांव निवासी दो भाईयों की शादी न होने पर आंखों से दिव्यांग मां ने बहू की ख्वाहिश में सीतापुर के एक व्यक्ति से शादी कराने का सौदा कर लिया।
विज्ञापन

जैसा कि पीड़ित ने बताया कि मां से एक व्यक्ति ने 80 हजार में दोनों भाइयों की शादी कराने का सौदा किया था। 78 हजार नकद और दो हजार रुपये फोन-पे से लिए थे। मंगलवार को वह व्यक्ति दो बहनों को लेकर आया और शादी करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक मंदिर में दोनों भाइयों की थी शादी
पीड़ित ने बताया कि उसने शादी के लिए दोनों बहनों के लिए करीब एक लाख से अधिक कीमत के जेवर, कपड़ा आदि की खरीदारी की। बताया कि लड़कियां लाने वाले व्यक्ति बुधवार सुबह चला गया। शाम को गांव के पास ही एक मंदिर में दोनों भाइयों ने उन दोनों बहनों के साथ शादी कर दी।



रात में ही जेवर-नकदी लेकर भागीं
बताया कि गांव में ही भंडारा था, इसलिए खाना व खीर आदि आया था। दोनों बहनों ने खीर में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर दोनों भाइयों के साथ ही परिवार के सदस्यों को खिला दिया। इससे वह जब बेहोश हो गए, तो रात में ही मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर दोनों बहनें जेवर, कपड़ा, मोबाइल व करीब पांच हजार रुपये लेकर चंपत हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed