{"_id":"610849e88ebc3e84555c8ef5","slug":"two-sides-fight-in-electoral-rivalry-seven-injured-akbarpur-news-knp64396191","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, सात घायल
विज्ञापन
राजपुर। सट्टी थाना क्षेत्र के नौबादपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे चले। इससे सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को राजपुर सीएचसी भेजा। वहां से दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
नौबादपुर गांव में प्रधानी के चुनाव की रंजिश में सोमवार को भूरा सिंह व सोबरन सिंह के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों से लाठी डंडे चलने के साथ पथराव शुरू हो गया। धारदार हथियार से भी एक दूसरे पक्ष पर हमला किया गया। इससे भूरा सिंह, इंदल सिंह, तेज सिंह अवधेश सिंह व सरनाम सिंह जबकि दूसरे पक्ष से सोबरन सिंह व कन्हैयालाल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से डॉ डीके सिहं ने गंभीर रूप से घायल दो सगे भाई सरनाम व अवधेश सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष कपिल दुबे ने बताया कि चुनावी रंजिश मे झगड़ा हुआ है। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी दोनों पक्षों से तहरीर नहीं मिली है।