फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two patients of septicemia sent from nursing home died

Kanpur News: नर्सिंगहोम से भेजे गए सेप्टीसीमिया के दो रोगियों की मौत

Thu, 17 Jul 2025 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two patients of septicemia sent from nursing home died
कानपुर। बर्रा और कल्याणपुर से रेफर होकर हैलट भेजे गए सेप्टीसीमिया के दो रोगियों की मौत हो गई। रोगियों की हालत बिगड़ने पर नर्सिंगहोम वालों ने रोगियों को हैलट भेज दिया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला का कहना है कि औसत 10 रोगी रोज अति गंभीर हालत में नर्सिंगहोमों से हैलट भेजे जाते हैं। उनके पास यूजर्स चार्ज का भी पैसा नहीं होता।
विज्ञापन


बर्रा के एक नर्सिंगहोम से नौबस्ता के रहने वाले राजकुमार (55) और कल्याणपुर न्यू शिवली रोड के नर्सिंगहोम से चौबेपुर के विनोद गुप्ता (42) को रेफर किया गया। परिजनों ने बताया कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। इलाज संबंधी अभिलेखों पर सेप्टीसीमिया लिखा हुआ था। परिजनों ने बताया कि उनका एक लाख से अधिक खर्च आया है। अब पैसा नहीं बचा। गुरुवार शाम तक नर्सिंगहोमों से आठ रोगी रेफर होकर इमरजेंसी आए।
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना था कि रोगी एक्यूट रेस्पेरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एआरडीएस) और सेप्टीसीमिया की स्थिति में आते हैं। प्राचार्य डॉ. काला ने बताया कि नर्सिंगहोम से आने वाले रोगियों का सारा पैसा खर्च हो चुका होता है। यूजर्स चार्ज का पैसा नहीं दे पाते। उनके लिए लोगों की सिफारिश आने लगती है। कई रोगियों को वेंटिलेटर पर रखना पड़ता है। उनका कहना है कि अगर रोगी शुरू में ही हैलट आ जाएं तो बेहतर इलाज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed