{"_id":"686c299f6f5481474e095fc8","slug":"two-notorious-robbers-who-came-to-kanpur-from-fatehpur-were-arrested-in-an-encounter-kanpur-news-c-12-knp1012-1178683-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फतेहपुर से कानपुर आकर लूट करने वाले दो शातिर मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फतेहपुर से कानपुर आकर लूट करने वाले दो शातिर मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
कानपुर। एक के बाद एक लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को बर्रा पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। मुठभेड़ वाहन चेकिंग के दौरान फत्तेपुर मोड़ के पास हुई। दोनों अपराधियों के पैरों में गोली लगी। पकड़े गए आरोपी फतेहपुर के कल्याणपुर निवासी धर्मवीर उर्फ राज और बिंदकी निवासी ध्रुव उर्फ प्रहलाद हैं। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि दोनों शातिर अपाचे बाइक से दोपहर में कानपुर आते और शाम को हाइवे किनारे के इलाकों में लूट की घटना को अंजाम देते और फर्राटा भरते हुए वापस लौट जाते थे।
बर्रा के दामोदरनगर इलाके में 25 जून को बाइक सवार लुटेरे भूसाटोली कछियाना मोहाल निवासी दयाशंकर साहू आयकर अधिवक्ता की पत्नी स्वीटी से मोबाइल लूट ले गए थे। वारदात के वक्त महिला ऑटो में बैठी थी। महिला की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी खंगाले तो काली रंग की अपाचे से दो बाइक सवार दिखे थे। डीसीपी ने बताया कि दोनों ने बर्रा,नौबस्ता, गुजैनी, गोविंद नगर और चकेरी में बीते दिनों हुईं लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूली। धर्मवीर पर बर्रा, चकेरी, नौबस्ता, फतेहपुर आदि थानों में 14, जबकि ध्रुव पर 11 मुकदमें दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई हो चुकी है।
चोरी का माल खरीदने वालों पर भी होगी कार्रवाई
आरोपी कानुपर में लूट करने के बाद माल फतेहपुर के सराफा और मोबाइल व्यापारियों को बेच देते थे। पुलिस की टीमें माल खरीदने वालों की तलाश में फतेहपुर गई हैं। आरोपियों ने बताया कि चोरी का मोबाइल खरीदने वाले उनका आईएमइआई नंबर बदलकर मार्केट में बेच देते थे। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।