{"_id":"63b967f907840d2b0134223f","slug":"two-murders-in-bidhanu-were-not-disclosed-yet-police-engaged-in-identification-of-unknown-youth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Crime: बिधनू में हुईं थीं दो हत्याओं का अब तक खुलासा नहीं, अज्ञात युवक के शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Crime: बिधनू में हुईं थीं दो हत्याओं का अब तक खुलासा नहीं, अज्ञात युवक के शिनाख्त में जुटी पुलिस
Sat, 07 Jan 2023 11:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:03 PM IST
सार
बिधनू थाना क्षेत्र में दुकानदार कुबेर सिंह और एक अज्ञात युवक की हत्या हुई थी। दोनों ही मामलों का पुलिय दो माह बाद भी खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
मृतक कुबेर सिंह की फाइल फोटो व मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बिधनू पुलिस दो माह बाद भी कुबेर सिंह व अज्ञात युवक की हत्या का खुलासा नहीं कर सकी है। 13 नवंबर को खडे़सर गांव निवासी परचून दुकानदार कुबेर सिंह (58) की हत्या कर शव बोरी में भरकर डीप फ्रीजर में बंद कर दिया था। चार दिन बाद घटना की जानकारी हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने भतीजे सुरेश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। हालांकि अभी तक न आरोपी पकड़ा जा सका है और न ही हत्या का खुलासा हो सका। तीन दिन बाद 16 नवंबर को कुमाऊपुर गांव की गोशाला के पास युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
मृतक की जेब से मुन्नीलाल एंड संस बांदा दवा की दुकान का पर्चा मिला था। उस पर दिलीप उम्र 24 वर्ष लिखी थी। हालांकि पुलिस मृतक की उम्र 35 वर्ष मान रही है। मृतक दिलीप था या कोई और यह भी नहीं पता चल सका है। साथ ही, कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
बिधनू थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया की कुबेर सिंह हत्याकांड में साक्ष्यों का संकलन लगभग हो गया है। मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा। वहीं कुमाउपुर गांव में मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
बिधनू में लगातार हो रहीं हैं वारदातें
बिधनू थाना क्षेत्र में लगातार बड़ी वारदातें हो रही हैं। पुलिस खुलासा करने में नाकम रही है। तीस अक्तूबर को घर में घुसकर एक गर्भवती की हत्या कर दी गई थी। दस नवंबर को न्यू आजाद नगर पुलिस चौकी पर धावा बोलकर चोर पिस्टल-कारतूस पार कर ले गए।
बिधनू थाना क्षेत्र में लगातार बड़ी वारदातें हो रही हैं। पुलिस खुलासा करने में नाकम रही है। तीस अक्तूबर को घर में घुसकर एक गर्भवती की हत्या कर दी गई थी। दस नवंबर को न्यू आजाद नगर पुलिस चौकी पर धावा बोलकर चोर पिस्टल-कारतूस पार कर ले गए।
13 नवंबर को खडे़सर गांव में बुजुर्ग कुबेर सिंह की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। शव डीप फ्रीजर में रखा मिला। इस घटना का भी खुलासा पुलिस नहीं कर सकी। वहीं अब अज्ञात युवक की हत्या में भी एक भी पुख्ता सुराग पुलिस अब तक नहीं जुटा सकी है।