फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two lakh sixty thousand stolen from teacher couples house in kannauj

Kannauj: शिक्षक दंपती के घर से 2.60 लाख की चोरी, सगाई में गया था परिवार, बेटी बोली- हमारी गुल्लक भी उठा ले गए

Sun, 15 Jan 2023 08:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 15 Jan 2023 08:42 PM IST
सार

छिबरामऊ थाना क्षेत्र में शिक्षक दंपती के घर को चोरों ने निशाना बनाया। परिवार बहन की सगाई में शामिल होने गया था। पीड़ित को 2.60 लाख रुपये चोरी की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Two lakh sixty thousand stolen from teacher couples house in kannauj
काटे गए जाल को देखते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र में  शिक्षक दंपती के घर को चोरों ने निशाना बनाया। शनिवार की देर रात छत के रास्ते जाल उखाड़कर घर में घुसे चोरों ने दो लाख के जेवरात व 60 हजार की नकदी पार कर दी। घर लौटने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन

अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू बनवारी नगर निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह व पत्नी ऋतुंभरा तोमर पेशे से शिक्षक हैं। शिक्षक शैलेंद्र परिवार के साथ बहन की गोदभराई में शामिल होने के लिए 13 जनवरी को पैतृक गांव शेरपुर नादेमऊ गए थे।
विज्ञापन

इसी दौरान चोरों ने घर की छत पर चढ़कर जाल उखाड़ दिया। चोरों ने घर में घुसकर अलमारी व बेड खोल लिया और 60 हजार की नकदी व दो लाख के जेवरात पार कर दिए। रविवार की सुबह जब शिक्षक दंपति घर पर लौटे तो उन्होंने बिखरा पड़ा सामान देखा, तो उन्हें वारदात की जानकारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित शिक्षक ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। आस पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

पापा, हमारी भी गुल्लक उठा ले गए चोर
शिक्षक दंपती के घर में हुई चोरी की वारदात के बाद परिजन घर का सामान चेक करने में लगे थे। तभी नौ साल की बेटी दृष्टि ने रुंधे हुए गले से बताया कि पापा चोर उसकी भी गुल्लक उठा ले गए हैं। इस गुल्लक में उसके लगभग चार हजार रुपये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed