फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two lakh population suffering due to 15 hours power cut in 80 villages connected with Sarwankheda sub station

सरवनखेड़ा सब स्टेशन से जुड़े 80 गांवों में 15 घंटे बिजली कटौती से दो लाख आबादी बेहाल

Thu, 21 Apr 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two lakh population suffering due to 15 hours power cut in 80 villages connected with Sarwankheda sub station
कानपुर देहात। अघोषित विद्युत कटौती से सरवनखेड़ा सब स्टेशन से जुड़े 80 गांवों की करीब दो लाख आबादी बेहाल है। विभाग के अफसर ऊपर से ही कटौती होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। मंगलवार दोपहर एक बजे गई बिजली रात 11 बजे आधे घंटे के लिए आई। इसके बाद भोर में दो घंटे बिजली मिली। इसमें भी ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही बिजली की कटौती भी बढ़ने लगी है। अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। सरवन खेड़ा क्षेत्र से जुड़े 80 गांवों में मंगलवार की दोपहर एक बजे बिजली कटौती की गई। इसके बाद पूरा दिन लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

रात 11 बजे सिर्फ 30 मिनट के लिए आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद फिर सुबह चार से छह बजे तक दो घंटे बिजली मिली। बिजली नहीं आने से घरों में विद्युत उपकरण ठप रहे। वहीं गर्मी में लोगों का हाल बेहाल रहा। 18 घंटे आपूर्ति के दावे के उलट क्षेत्र में केवल छह-सात घंटे ही बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नलकूप न चल पाने से किसानों के सामने फसल की सिंचाई का संकट है। कौसम गांव के किसान रामस्वरुप संखवार ने बताया कि बिजली न आने से सिंचाई के अभाव में फसल सूख रही है। जमरेही गांव के किसान लाखन सिंह परिहार ने बताया कि अघोषित कटौती मुसीबतें बढ़ा रही है।

ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार रात आपातकालीन कटौती की गई है। इससे आपूर्ति बाधित रही है। सबस्टेशन स्तर से कोई कटौती नहीं की जा रही है। - राहुल यादव, एसडीओ जैनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed