फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two kutcha houses fell, five people including a couple were injured after being buried in the rubble

दो कच्चे घर गिरे, मलबे में दबकर दंपती समेत पांच लोग घायल

Mon, 20 Sep 2021 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two kutcha houses fell, five people including a couple were injured after being buried in the rubble
मनकापुर सिकंदरा गांव में बारिश से गिरी कच्ची छत दिखाती महिला। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
संदलपुर। बारिश तो थम गई, लेकिन कच्चे घरों के गिरने का सिलसिला जारी है। शनिवार रात मनकापुर सिकंदरा में दो कच्चे घर गिर गए। एक परिवार के पांच लोग मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। वहीं गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबकर खराब हो गया।
विज्ञापन

बुधवार से लगातार तीन दिन हुई बारिश से जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। वहीं कच्चे घरों के गिरने का सिलसिला जारी हैं। शनिवार की रात मनकापुर सिकंदरा में रंजीत कुमार व मुलायम के कच्चे घर गिर गए।
विज्ञापन

रंजीत कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को खाना खाकर पत्नी अर्चना, पुत्र गोलू, अनिल व राहुल के साथ कमरे में सो रहे थे। तभी अचानक कमरे की छत भरभरा कर गिर गई। सभी मलबे की चपेट में आकर मामूली तौर पर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि कोई मलबे में दबा नहीं। हालांकि गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। इसी गांव के मुलायम ने बताया कि घर की छत पर परिवार सहित सोए थे। अचानक दूसरे हिस्से का कच्चा कमरा ढह गया। मलबे में दबकर अनाज, कपड़े आदि सामान दबकर नष्ट हो गया।

बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची 2020 में नाम दर्ज था, लेकिन जांच में उसे अपात्र कर दिया गया। अब खुले में रहने को मजबूर है। एसडीएम सिकंदरा रमेश चंद्र यादव ने बताया कि लेखपाल से नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed