फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two killed two injured as mobile tower collapses in Kanpur

आसमान से आई मौत: कानपुर में मोबाइल टावर गिरने से दो की मौत, दो घायल; बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे

Fri, 31 Mar 2023 10:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 31 Mar 2023 10:08 PM IST
सार

चारों बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान टीकापुर निवासी पप्पू यादव की जमीन पर लगा मोबाइल टावर भरभरा कर धड़ाम से गिर गया। 

विज्ञापन
Two killed two injured as mobile tower collapses in Kanpur
कानपुर में मोबाइल टावर गिरने से दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिधनू में शुक्रवार शाम बारिश के साथ तेज हवा चलने से समाधि पुलिया हनुमान मंदिर के पास लगा मोबाइल गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए हैलट में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

हमीरपुर सिसोलर चांदी गांव निवासी राजमिस्त्री होरीलाल उर्फ मस्ताना (47) सागरपुरी में टट्टर की झोपड़ी में अकेले रहता था। शुक्रवार शाम होरीलाल, खरगपुर निवासी पेंटर रामगोपाल शर्मा (40), हमीरपुर झलोखर निवासी कल्लू प्रजापति (38) और बिधनू के लखपत विहार निवासी कल्लू वाल्मीकि (35) समाधि पुलिया के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए सभी लोग एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान टीकापुर निवासी पप्पू यादव की जमीन पर लगा मोबाइल टावर भरभरा कर धड़ाम से गिर गया। जिसमें चारों लोग दबकर कर गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टावर की चपेट में आए लोगों को क्षेत्रीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। जिसमें होरीलाल उर्फ मस्ताना की मौके पर मौत हो गई। 

विज्ञापन

पुलिस ने घायलों हैलट में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने रामगोपाल को भी मृत घोषित कर दिया। कल्लू वाल्मीकि और कल्लू प्रजापति की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर के आधार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed