फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two groups of eunuchs clashed over a property dispute, then staged a protest by lying down at police station

Fatehpur: मकान के विवाद में किन्नरों के दो गुट भिड़े, थाने में लेटकर किया प्रदर्शन, वीडियो वायरल

Sat, 17 Jan 2026 09:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 17 Jan 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
Two groups of eunuchs clashed over a property dispute, then staged a protest by lying down at police station
किन्नरों के दो गुट भिड़े - फोटो : अमर उजाला

मकान के कब्जे को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया। गाजीपुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर कस्बे के झिलमी मोहल्ले में स्थित एक मकान को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक गुट ने मकान को अपने गुरु की संपत्ति बताते हुए उस पर अधिकार जताया, जबकि दूसरे गुट ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


विवाद के दौरान किन्नर थाने परिसर में जमीन पर लेट गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। हंगामे का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में किन्नरों को पुलिस के सामने रोते-बिलखते और न्याय की गुहार लगाते देखा जा सकता है।
विज्ञापन


पीड़िता रवीना किन्नर का कहना है कि मकान उनके गुरु की विरासत है, जिस पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से मजबूर होकर उन्हें प्रदर्शन करना पड़ा। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed