फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Road Accident News: two friends died and two injured in road accident

यूपी में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से लोडर सवार दो दोस्तों की मौत, दो घायल

Tue, 07 Sep 2021 02:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Sep 2021 02:03 PM IST
सार

एसओ महाराजपुर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह तकरीबन पांच बजे थाने से कुछ दूर पहले ही लोडर में पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर मारकर चालक डंपर लेकर भाग निकला। पुलिस ने चारों को कांशीराम अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन
Kanpur Road Accident News: two friends died and two injured in road accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरसौल में महाराजपुर थाने के पास सोमवार भोर एक बेकाबू तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से लोडर में टक्कर मार दी। लोडर सवार दो दोस्तों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। चालक डंपर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। डोमनपुर गांव निवासी राजेश निषाद (35) और राजेश रैदास (22) लोडर में सब्जी भरकर रामादेवी सब्जी मंडी जा रहे थे। लोडर में राजेश निषाद के भाई लल्लू और गांव निवासी शिवकुमार भी थे।
विज्ञापन


एसओ महाराजपुर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह तकरीबन पांच बजे थाने से कुछ दूर पहले ही लोडर में पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर मारकर चालक डंपर लेकर भाग निकला। पुलिस ने चारों को कांशीराम अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां डॉक्टरों ने राजेश निषाद और राजेश रैदास को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायल खतरे से बाहर हैं। एसओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से हादसे को अंजाम देने वाले डंपर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

एक साल पहले हुई थी शादी, उजड़ गए सपने
राजेश रैदास के भाई रामकास ने बताया कि एक साल पहले ही राजेश की शादी हुई थी। पत्नी ललिता हादसे के बाद से सदमे में है। वहीं राजेश निषाद के परिवार में उनकी पत्नी शकुंतला, बेटियां संध्या, दिव्या और बेटा अरमान है। ये सब भी हादसे की खबर सुनने के बाद से बदहवास हैं। 

तेज रफ्तार था डंपर, नहीं कर सका नियंत्रण
राहगीरों ने पुलिस को बताया कि डंपर ने लोडर को जोरदार टक्कर मारी थी। उनके मुताबिक डंपर की रफ्तार बहुत ही ज्यादा थी। इसलिए चालक उसको नियंत्रित नहीं कर सका और हादसा हो गया। डंपर चालक की लापरवाही की वजह से दो जानें चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed