{"_id":"6a0779bcbe6cd17e6e041a5e","slug":"two-friends-became-thieves-due-to-bad-company-amid-unemployment-kanpur-news-c-220-1-akb1007-142707-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बेरोजगारी के बीच गलत संगत से चोर बन गए दो दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बेरोजगारी के बीच गलत संगत से चोर बन गए दो दोस्त
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली थाना पुलिस ने चोरी के मामले में दो दोस्तों को गिरफ्तार स्कूल व मेडिकल स्टोर में हुई चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस हिरासत में दोनों दोस्तों ने बेरोजगारी के बीच गलत संगत मिलने से चोरी करने की बात कबूल की है।
शिवली थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गुरुवार रात टीम के साथ शिवली-चौबेपुर मार्ग पर एक बाइक एजेंसी के पास कानपुरनगर के चौबेपुर थानाक्षेत्र के कांशीराम निवादा निवासी शिवा व देवा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर शिवा के पास से चोरी के 7,700 रुपये व देवा के पास से 7,300 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह दोस्त हैं।
उनके पास कोई नौकरी नहीं है। गलत संगत में आकर चोरी करने लगे। फरवरी माह में दोनों ने बलुआपुर सरकारी स्कूल की खिड़की तोड़कर कार्यालय से टेबलेट, गैस सिलिंडर, बर्तन, पांच लीटर पेंट चोरी कर लिया था।
विज्ञापन
पकड़े जाने के डर से टेबलेट रास्ते में फेंक दिया था जबकि सामान राहगीरों को 5,000 रुपये में बेच दिया था। 22 अप्रैल की रात को शिवली में कल्यानपुर तिराहे के पास राधे मोहन मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर 60,000 रुपये, कॉस्मेटिक का सामान, डीवीआर चोरी कर लिया था जबकि कैमरे और इन्वर्टर तोड़ दिए थे।
कॉस्मेटिक के सामान को इस्तेमाल कर लिया जो जरूरत का नहीं था उसे फेंक दिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है जहां से जेल भेजा गया है।