फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two died due to alcohol in Unnao, brother buried the dead body, wife will perform posthumous rites due to lack

शराब से मौत: भाई ने दफनाया शव...बेटा न होने से पत्नी करेगी तेरहवीं, बोली- अब जीवनयापन का संकट, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 09 Dec 2023 04:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 09 Dec 2023 04:04 PM IST
सार

Unnao Crime: एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने बताया कि सोहरामऊ स्थित जिस ठेके से शराब ली गई थी। वहां जांच की गई तो अलग-अलग स्थानों की शराब की मिली है, जो कि नियमत: गलत है।

विज्ञापन
Two died due to alcohol in Unnao, brother buried the dead body, wife will perform posthumous rites due to lack
उन्नाव में शराब से दो की मौत, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के नवाबगंज में ग्रामसभा बिचपरी के मजरा मिर्जापुर में शराब पीने के बाद हुई दो मौतों की घटना में परिजनों ने शुक्रवार को दोनों शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अपने-अपने खेतों में एक को मुखाग्नि दी गई और दूसरे को दफन किया गया। वहीं, हैलट में भर्ती मृतक के भाई की हालत में सुधार है। हुलासी के बच्चे और कोई बड़ा भाई न होने से पत्नी दाग पर बैठी है।

विज्ञापन

मृतक पृथ्वीपाल रावत की बेटी की तहरीर पर ठेके के मैनेजर, सेल्समैन सहित चार पर हत्या और मिलावटी शराब बेचने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मिर्जापुर गांव में शराब पीने के बाद हुई हुलासी लोध और पृथ्वीपाल रावत की मौत और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने गुरुवार रात को परिजनों पर शवों का अंतिम संस्कार करने का दबाव बनाया था।

विज्ञापन

पत्नी मरणोपरांत होने वाले और तेरहवीं संस्कार करेगी
इसके लिए रात में ही जेसीबी भी मंगवा ली थी, लेकिन परिजन रात में अंतिम संस्कार करने के लिए राजी नहीं हुए। शुक्रवार सुबह हुलासी के शव का खेत में उसके छोटे भाई भोला ने अंतिम संस्कार किया। मृतक के बेटा न होने से पत्नी प्रेमावती, मरणोपरांत होने वाले और तेरहवीं संस्कार करेगी। भाई भोला ने बताया कि परिवार पालने के लिए सिर्फ दस बिस्वा जमीन है। भाई की मौत से भाभी के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है।

बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि, भाई-बहनों की आई जिम्मेदारी
पिता पृथ्वीपाल की मौत की सूचना पर गुजरात में नौकरी करने वाला बड़ा बेटा नरेंद्र शुक्रवार दोपहर को गांव पहुंचा। उसके आने के बाद खेत में शव को उसने मुखाग्नि दी। बेटे ने बताया कि मां सावित्री की करीब 20 साल पहले मौत हो गई थी। उसके बाद वह गुजरात में नौकरी करने चला गया था। पिता के पास तीन बिसुआ जमीन के साथ वह ट्रकों में गिट्टी मौरंग उतारकर भाई इंद्रसेन और बहन अंजली का पालन पोषण करते थे। पिता के जाने के बाद उसके कंधों पर ही भाई-बहनों की जिम्मेदारी बढ़ गई है।

विज्ञापन

शराब ठेका सील, पड़ोसी गांव का ठेका आठ घंटे बंद रहा
दो श्रमिकों की मौत के बाद उस ठेके को सील कर दिया गया है, जिससे उन्होंने शराब खरीदी थी। वहीं इसी के पास दूसरे गांव का ठेका आठ घंटे बंद रहा। सोहरामऊ के जिस ठेके में जहां से शराब खरीदी गई थी। वहां से पुलिस को मिलावटी शराब मिलने के बाद ठेके से करीब सात किलोमीटर दूर हिम्मतगढ़ के सरकारी देशी शराब ठेके को भी गुरुवार शाम 6:30 बजे से बंद करा दिया गया था। नियमानुसार ठेका सुबह 10 से रात 10 बजे तक और दूसरे दिन सुबह 10 बजे खुलने के आदेश हैं। लेकिन यह ठेका आदेश के चलते दोपहर एक बजे के बाद खोला गया। सेल्समैन संजय कुमार ने बताया कि आदेश के बाद ही ठेका खोला गया है।

जांच में लखनऊ व जिले के अलग-अलग स्थानों की मिली शराब
एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने बताया कि सोहरामऊ स्थित जिस ठेके से शराब ली गई थी। वहां जांच की गई तो अलग-अलग स्थानों की शराब की मिली है, जो कि नियमत: गलत है। एसपी के मुताबिक लखनऊ की एक कैंटीन के पांच पौवे, उन्नाव के अलग-अलग दुकानों से लिए गए तीन पौवे, बांगरमऊ से चार और अचलगंज के रसूलपुर स्थित शराब ठेके से लिए गए तीन पौवे बरामद हुए हैं।

सोहरामऊ और अजगैन क्षेत्र के होटलों में हो रही थी जमकर बिक्री
शराब ठेकों में तो अवैध तरीके से शराब बिक ही रही थी। साथ ही सोहरामऊ, भटपुरा और अजगैन क्षेत्र में संचालित होटलों में जमकर बिक्री की जा रही थी। इसकी शिकायतें भी पुलिस को मिलती थी लेकिन पुलिस उस पर कोई कार्रवाई नहीं करती थी। इसका परिणाम यह रहा कि दो परिवारों की खुशियां उजड़ गईं और तीसरा अभी भर्ती है।

एसओ सोहरामऊ बने कमल किशोर
सोहरामऊ थाने में मिलावटी शराब की बिक्री के बात उजागर होने के बाद एसओ सहित चार पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। एसपी ने उप निरीक्षक कमल किशोर दुबे पर भरोसा जताते हुए उन्हें एसओ बनाया है। अभी तक वह एसपी के पीआरओ थे।

शराब में मिलावट के पहले भी हो चुके हैं मामले

  • 21 अगस्त 2019 को फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी पूर्व चेयरमैन अनिल अवस्थी मिलावटी शराब के मामले में गिरफ्तार किए गए थे। स्थानीय कस्बे के मियागंज मार्ग पर एक काली स्कार्पियो में 160 लीटर शराब बरामद हुई थी। उस समय गाड़ी में फतेहपुर चौरासी निवासी चालक अखिलेश था। बाद में उन पर गैगस्टर की कार्रवाई कर करोड़ों की संपत्ति भी कुर्क की गई थी। मुकदमा अभी विचाराधीन है।
  • 17 अप्रैल 2021 को सफीपुर के सराय सूबेदार में अवैध शराब कारोबार में सुनील कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। यहां ब्रांडेड कंपनियों के होलोग्राम, ढक्कन, रैपर आदि भी बरामद हुए थे। इसी दिन दही क्षेत्र में भी अंग्रेजी शराब की दुकान पर भी छापेमारी हुई थी।
  • एक जनवरी 2018 को औद्योगिक क्षेत्र की साइट दो में संचालित फैक्ट्ररी में पुलिस ने दबिश दी। यहां मौके पर बिंदकी ,कन्नौज, बदोसी और शिवराजपुर के चार लोगों को देशी शराब बनाते पकड़ा गया था। यहां आरओ, 111 पेटी शराब, हजारों रैंपर और होलोग्राम बरामद किया गया था।
  • 10 जनवरी 2022 को शहर के इब्राहिमबाग में खाली मकान में नकली शराब की फैक्टरी संचालित थी। यहां पुलिस की मदद से छापेमारी की गई। यहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 20 हजार लीटर शराब, स्प्रिट बरामद की। 161 पेटी खराब भी मौके पर मिली थी।

पहले भी हो चुकीं हैं शराब से मौतें

  • 2017 में सफीपुर में मिलावटी शराब पीने से तीन लोगों की मौत हुई थी।
  • 2014 में शहर के मोहल्ला जुराखन खेड़ा में मिलावटी शराब ने 9 लोगों की जान ली।
  • 2012 हसनगंज के ताला सरांय में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed